लाइव टीवी

HPBOSE Class 10th and 12th Result 2022: इस दिन जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

Updated Jun 13, 2022 | 19:15 IST

HPBOSE Class 10th and 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही एचपी बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Loading ...
जल्द जारी हो सकता है हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द जारी कर सकता है कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड इस हफ्ते के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है।
  • सभी छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

HPBOSE Class 10th and 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचपीबीओएसई जल्द ही एचपी बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम 2022 जारी कर सकता है। ताजा रिपोर्ट्स, एचपीबीओएसई परिणाम 2022 कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए इस सप्ताह के अंत में जारी होने की उम्मीद की जा सकती है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

पिछली कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि HPBOSE परिणाम 2022 को 12 जून, 2022 रविवार तक घोषित करेगा। हालांकि ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि एचपीबीओएसई 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे प्रधानमंत्री मोदी के धर्मशाला दौरे के कारण देरी से जारी हो सकते हैं। आशंका है कि एचपी बोर्ड इस सप्ताह के अंत में एचपीबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

How to check HPBOSE 10th and 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • स्टेप-1 सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर जाएं।
  • स्टेप-2 इसके बाद ‘HP Class 12th Result 2022’ और ‘HP Class 12th Result 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3 इसके साथ ही जरूरी क्रेडिएंशल जैसे रोल नंबर आदि डाले और सबमिट कर दें।
  • स्टेप-4 एचपी बोर्ड  के कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप-5 भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।  


क्या 18 जून को जारी होंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड के परिणाम?

ताजा अपडेट के अनुसार, पीएम मोदी का 16 जून से 18 जून, 2022 तक धर्मशाला का दौरा करने का कार्यक्रम है। इस समयरेखा के आधार पर, एचपी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचपी के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणाम 18 जून से 20 जून तक जारी कर सकते हैं।



पहले कक्षा 12वीं के परिणाम हो सकते हैं जारी
उम्मीद जताई जा रही है कि HPBOSE कक्षा 10वीं के परिणाम से पहले कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। पिछले रुझानों के अनुसार, HPBOSE 12वीं के परिणाम 10वीं कक्षा से पहले जारी किए जाते आए हैं। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि एचपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम एक ही समय भी जारी कर सकता है।