लाइव टीवी

PSEB Class 10th and 12th Result 2022: कब जारी हो सकता है पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट, देखें ताजा अपडेट

Updated Jun 13, 2022 | 19:09 IST

PSEB Class 10th and 12th Result 2022: पंजाब शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। जैसे ही पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी करता है सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
पंजाब बोर्ड जल्द जारी कर सकता है कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट (PSEB Class 10th and 12th Result 2022) जारी कर सकता है।
  • संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस महीने के अंत तक 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
  • सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

PSEB 10th 12th Result 2022 Release Date: पंजाब शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। पंजाब बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र रिजल्ट का बीते काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब तक पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब स्कूल बोर्ड एजुकेशन (PSEB) जून के अंतिम सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर जाकर सभी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to Check PSEB 10th and 12th Result 2022
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • स्टेप-1 सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप-2 होमपेज पर जाकर ‘PSEB Class 10th 12th Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप-4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप-5 भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।


परीक्षा में पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
पंजाब बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। वह छात्र जो एक या उससे अधिक विषयों में न्यूनतम अंक लाने में नाकामयाब होते हैं उन्हें पंजाब बोर्ड के कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होंगी।



अप्रैल से मई के बीच आयोजित की गई थी परीक्षा
पंजाब बोर्ड ने इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक आयोजित की थी वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। कुल मिलाकर 12वीं की परीक्षा के लिए 2.61 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं 10वीं के परिणामों के लिए 3.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।