लाइव टीवी

HPBOSE HP Board 10th Result 2022: क्या आज जारी नहीं होंगे HP बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट? जानें कब खत्म होगा इंतजार

Updated Jun 28, 2022 | 15:32 IST

HPBOSE HP Board 10th Result 2022 at www.hpbose.org, hpresults.nic.in: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE आज 28 जून 2022 को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी नहीं करेगा। हालांकि इस हफ्ते ही रिजल्ट जारी हो सकता है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

Loading ...
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम
मुख्य बातें
  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड आज जारी नहीं करेगा कक्षा 10वीं के परिणाम।
  • कक्षा 10वीं के 1 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे।
  • कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

HPBOSE HP Board 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज भी जारी नहीं करेगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरह से रिजल्ट की डेट और समय को लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं के छात्र बीते लम्बे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
 
हिमाचल प्रदेश बोर्ड पहले ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। जिस कारण से कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी जल्द होनी की उम्मीद जताई जा रही थी। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। 

Read More-  घोषित हुए असम बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम, ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर करें चेक

HPBOSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा 2022 में कुल 1.16 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं में पास होने के लिए सभी छात्रों को कम से कम 30% अंक लाने की आवश्यकता है। 

How to Check HPBOSE Class 10th Results 2022 

एक बार HPBOSE कक्षा 10वीं 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-  hpbose.org पर जाएं
  • फिर ‘HPBOSE Class 10th Result 20222’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड करें, बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।

Read More- तैयार रखें अपना एडमिट कार्ड, आज जारी होगा झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट का फैसला?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के परिणाम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट और हमारी वेबसाइट पर चेक करें।