लाइव टीवी

IBPS Exam Calendar 2022-23: आईबीपीएस ने जारी किया एग्‍जाम कैलेंडर, जानें कब होंगे क्‍लर्क, पीओ और एसओ के एग्‍जाम, इस लिंक से करें डाउनलोड

Updated Jan 16, 2022 | 15:22 IST

IBPS Exam Calendar 2022-23: आईबीपीएस ने साल 2022-23 में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Loading ...
IBPS Exam Calendar 2022-23 (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • पंजीकरण प्रक्रिया में किया गया बदलाव
  • आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परीक्षा कैलेंडर
  • मेन एग्‍जाम के लिए रजिस्‍ट्रेशन की नहीं है जरूरत

IBPS Exam Calendar 2022-23: बैंकिंग कार्मिक संस्थान, आईबीपीएस ने साल 2022-23 परीक्षा का कैलेंडर आज यानि 16 जनवरी, 2022 को जारी किया है। इसमें संस्थान ने आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ जैसी सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in.से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस बार आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर में परीक्षाओं के पंजीकरण प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। संस्‍थान के मुताबिक इस बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए केवल 'एकल पंजीकरण' किया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि विभिन्न रिक्तियों के लिए भर्ती के विवरण की घोषणा नियत समय में की जाएगी। मेन एग्जाम का अलग से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। 

प्रमुख एग्‍जाम की तारीखें 
1.CRP RRB-XI (Office Assistants) and CRP RRB-XI (Officers)
कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल I प्रारंभिक परीक्षा: 7, 13, 14, 20 और 21 अगस्त 2022
ऑफिसर्स स्केल II और III सिंगल एग्जाम: 24 सितंबर 2022
ऑफिसर्स स्केल I मुख्य परीक्षा: 24 सितंबर 2022
ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा: 01 अक्टूबर 2022

2.CRP CLERK-XII, CRP PO/MT-XII & CRP SPL-XII
क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा: 28 अगस्त 2022, 03 और 04 सितंबर
मुख्य परीक्षा: 08 अक्टूबर 2022

3.प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा: 15, 16 व 22 अक्टूबर 2022
मुख्य परीक्षा: 26 नवंबर 2022
स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रारंभिक परीक्षा: 24 व 31 दिसंबर 2022
मुख्य परीक्षा: 29 जनवरी 2023

एग्‍जाम तारीख के साथ ये दिशानिर्देश भी शामिल 
एग्‍जाम कैलेंडर में परीक्षा तिथियों के विवरण के अलावा कुछ दिशानिर्देश भी दिए गए हैं, जिन्हें सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय ध्यान में रखना चाहिए जैसे,  फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान आदि के लिए दिशानिर्देश शामिल हैं। आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 को संस्थान द्वारा किसी भी समय बदला जा सकता है। ऐसे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।