लाइव टीवी

Navodaya Vidyalaya Vacancy: नवोदय के लिए NVS की ओर से निकाली गई भर्तियां, यहां जानिए जरूरी विवरण

Updated Jan 16, 2022 | 19:28 IST

Navodaya Vidyalaya NVS Job Recruitment: नवोदय विद्यालय समिति 1925 जेई की ओर से एमटीएस, स्टेनो और अन्य पदों के लिए एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना navodaya.gov.in पर भर्ती के लिए जारी हुई है। 10 फरवरी 2022 तक सक्रिय ऑनलाइन एनवीएस भर्ती लिंक के बारे में यहा जानिए विवरण।

Loading ...
नवोदय विद्यालय में निकली नौकरी
मुख्य बातें
  • नवोदय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए 10 फरवरी 2022 तक करें आवेदन।
  • नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 1925 पदों पर निकाली वैकेंसी।
  • ऑनलाइन मोड से navodaya.gov.in पर आमंत्रित किए आवेदन।

Navodaya Vidyalaya NVS Recruitment Notification 2022: नवोदय विद्यालय समिति या एनवीएस 1925 ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी श्रेणियों के लिए ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय भर्ती 2022 के लिए 10 फरवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा, जो 01 से 11 मार्च 2022 तक आयोजित होने वाली है।

नवोदय विद्यालय समिति में सहायक आयुक्त, महिला स्टाफ नर्स, सहायक अनुभाग अधिकारी, लेखा परीक्षा सहायक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, खानपान सहायक, जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर), इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, लैब अटेंडेंट, मेस हेल्पर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस),  कनिष्ठ सचिवालय सहायक (आरओ संवर्ग) के पदों पर navodaya.gov.in वेबसाइट के माध्यम से भर्ती की जा रही है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (NVC Job Summary)

नोटिफिकेशन एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना: 1900 से ज्यादा जेई, एमटीएस, स्टेनो और अन्य पदों के लिए रिक्तियां @navodaya.gov.in पर 10वीं पास योग्य करें आवेदन
अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022
परीक्षा की तिथि 1 मार्च 2022
शहर नई दिल्ली
राज्य दिल्ली
देश भारत
ऑर्गनाइजेशन नवोदय विद्यालय समिति
शैक्षिक योग्यता सैकेंडरी, सीनियर सैकेंडरी, ग्रेजुएट

Navodaya Vidyalaya Recruitment Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - जल्द होगी जारी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10 फरवरी 2022
एनवीएस सीबीटी - 09 से 11 मार्च 2022

एनवीएस गैर-शिक्षण भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार 12 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवार एनवीएस गैर-शिक्षण भर्ती 2022 पर अधिक विवरण जैसे रिक्ति विवरण, योग्यता, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक नोटिस में भी देख सकते हैं।