लाइव टीवी

ICSE 10th Result 2022: आज जारी नहीं होंगे ICSE 10वीं के परिणाम, देखें आधिकारिक घोषणा

Updated Jul 15, 2022 | 14:08 IST

ICSE 10th Result 2022 Release Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, आज ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी नहीं करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है...

Loading ...
ICSE 10th रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • CISCE बोर्ड आज जारी नहीं करेगा ICSE 10वीं के परिणाम।
  • CISCE बोर्ड रिजल्ट से पहले के कुछ अंतिम स्टेप्स पूरा कर रहा है।
  • बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी।

ICSE 10th Results 2022 Kab Ayega: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, आज 15 जुलाई 2022 को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 जारी नहीं करेगा। CISCE के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि ICSE रिजल्ट 2022 आज 15 जुलाई को जारी हो सकता है। 

हालांकि एक बार परिणाम जारी होने के बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने सीआईएससीई 10वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

तो फिर कब जारी होगा रिजल्ट

रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आईसीएसई के परिणाम अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं। फिलहाल बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा है। छात्र कृपया ध्यान दें कि ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम और ISC 12वीं के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

Read More-  सीए फाइनल ईयर रिजल्ट, icaiexam.icai.org पर करें चेक

How to Check ICSE 10th Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों- results.cisce.org या cisce.org पर जाएं। अब अपनी कक्षा चुनें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो पर, अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें, ICSE  परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम डाउनलोड करें।

Read More- आज इस समय जारी होंगे एडमिट कार्ड, दो पाली में होगी परीक्षा


CISCE बोर्ड ने इस साल CBSE की तरह ही परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। आईसीएसई का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा।

बता दें कि CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।