लाइव टीवी

Indian Navy Job Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए भारतीय नौसेना में मौका, 1500 से ज्यादा पदों पर बंपर वैकेंसी

Updated Feb 24, 2022 | 06:07 IST

Indian Navy Job Recruitment 2022: भारतीय नौसेना की ओर से 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन पढ़कर उचित समय पर आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
इंडियन नेवी जॉब भर्ती 2022
मुख्य बातें
  • भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी की ओर से निकाली गई भर्ती।
  • 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर नोटिफिकेशन।
  • 10वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं अप्लाई।

Indian Navy Bharti 2022: भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन (कुशल) के 1500 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आप किसके कितने पद खाली हैं और इसके साथ ही अन्य विवरण भी देख सकते हैं।

भारतीय नौसेना भर्ती पदों का विवरण: भारतीय सेना में निकले खाली पदों की संख्या 1531 बनी हुई है। इसके लिए जनरल कैटेगिरी के लिए 697, ओबीसी के लिए 385, ईडब्ल्यूएस के लिए 141 और एससी के लिए 215, एसटी के लिए 93 पद हैं।

Also Read: JKSSB Sarkari Naukri 2022: 168 पदों के लिए jkssb.nic.in पर तुरंत करें आवेदन, इन पोस्ट पर निकली वैकेंसी

क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता (Indian Navy Recruitment Qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उसे अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी होना ही चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार सेना, नौसेना और वायु सेना की तकनीकी शाखा में दो साल की सेवाएं दे चुका हो।

नौसेना भर्ती आयुसीमा (Indian Navy Recruitment)
आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयुसीमा में छूट मिलेगी।

Also Read: Bank of Baroda Bharti 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती शुरू, इन 42 पोस्ट के लिए तुरंत करें आवेदन

भारतीय नौसेना भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी- 19 फरवरी, 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत- 18 मार्च, 2022 को 10.00 बजे
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल का समापन- 31 मार्च, 2022 को 17.00 बजे

कितनी मिलेगी सैलरी?
भारतीय नौसेना में निकाली गई इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। ये वेतन पे स्केल लेवल 2 के अनुसार मिलने वाला है।