लाइव टीवी

JAC 11th Result 2020: झारखंड बोर्ड ने jacresults.com, jac.nic.in पर जारी किया 11वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चैक

Updated Jul 05, 2020 | 09:44 IST

JAC 11th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.nic.in पर जारी कर दिए हैं।

Loading ...
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट

JAC Board 11th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और jacresults.com पर झारखंड के 11 वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिये हैं। छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट  jac.nic.in, jacresults.com, और jharresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास की परीक्षा में 3 लाख 46 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

JAC 11 वीं की परीक्षा में इस वर्ष 95.53%  छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षाएं 5, 6 और 7 मार्च को आयोजित की गई थीं। परिणाम अप्रैल में आने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण इसमें देरी होती चले गई। ओएमआर आधारित पेपर का मूल्यांकन कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से किया गया था। छात्र ध्यान दें कि वेबसाइट jacresults.com पर भारी ट्रैफ़िक के कारण - आपको परिणाम विंडो लोड करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सीधा लिंक दिया गया है और काम कर रहा है। छात्र तुरंत ही दिए गए सीधे लिंक से रिजल्ट देख सकते हैं।

झारखंड, JAC 11 वीं परिणाम 2020: jacresults.com पर कैसे चेक करें

  1. उम्मीदवारों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट - jacresults.com पर जान होगा।
  2. होम पेज पर क्लास XI परिणाम 2020 लिंक पर क्लिक करें। तुरंत पहुँच के लिए जेएसी 11 वीं परिणाम 2020 के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है
  3. खुलने वाली नई विंडो पर, बॉक्स में अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें
  4. सबमिट बटन दबाएं
  5. आपका परिणाम आपको दिखाई देगा, आप चाहें तो उसका प्रिंट आउट या स्क्रीन शॉट भी ले सकते हैं।

इस साल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या 3,46,504 थी। इनमें से 3,39,061 छात्रों ने परीक्षा लिखी और 3,23,924 छात्रों को जेएसी बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया। इस साल कक्षा 11 की परीक्षा में 1,70,372 लड़के और 1,68,689 लड़कियां शामिल हुई थीं। इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 95.45% है, जबकि लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 95.61% रहा है।