लाइव टीवी

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, jacresults.com, jac.nic.in पर करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jun 21, 2022 | 11:09 IST

JAC Jharkhand Board 10th Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: JAC झारखंड 10वीं के परिणाम 2022 की तारीख की घोषणा बीते दिन कर दी गई है! झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को कहा कि जेएसी एक-दो दिन में 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा...

Loading ...
JAC 10th Result 2022
मुख्य बातें
  • झारखंड बोर्ड रिजल्ट पर नया आधिकारिक अपडेट जारी हुआ है।
  • राज्य के एक मंत्री के अनुसार, आज सें कल में रिजल्ट आना तय
  • पहले आएंगे 10वीं के रिजल्ट, बाद में 12वीं के जारी होंगे रिजल्ट

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 on jacresults.com, jac.nic.in: JAC 10th Result 2022 Date की घोषणा कर दी गई है! झारखंड स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री Jagarnath Mahto ने सोमवार को कहा कि जेएसी एक-दो दिन में 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेएसी कक्षा 10वीं का परिणाम आज यानी 21 जून, 2022 को दोपहर 2:30 बजे जारी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारियों ने परिणाम घोषित होने के समय की पुष्टि नहीं की है।

JAC 10th Result 2022 Direct Link: Check Marks here

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है और जैसे ही अंतिम तैयारी पूरी हो जाएगी, परिणाम घोषित किया जाएगा। झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in या jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे। जेएसी 12वीं साइंस का रिजल्ट भी 21 जून को जारी होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here

JAC Result 2022 - रिजल्ट आज से कल में होंगे घोषित

फिलहाल यह तय है कि आज से कल में रिजल्ट सामने होंगे। कक्षा 10 की राज्य बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई थी। जेएसी के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो ने पीटीआई-भाषा से कहा, हम परिणामों की घोषणा की अंतिम तैयारी में लगे हैं। हम कोई अंतिम तारीख नहीं दे सकते, लेकिन हम जल्द से जल्द इसकी घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम आज मध्यरात्रि तक परिणाम पूरा कर सकते हैं, तो हम मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो तारीख बढ़ जाएगी।

JAC Class 12th result 2022 भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है और मंत्री ने कहा है कि JAC जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है।

Jharkhand Board Result 2022 - पिछले साल का प्रतिशत

पिछले साल, झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दी गई थीं और छात्रों का मूल्यांकन मूल्यांकन के वैकल्पिक साधनों के आधार पर किया गया था। कक्षा 10 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.92 प्रतिशत रहा था, एक्सपर्ट के अनुसार इस साल का रिजल्ट 80 प्रतिशत के आसपास जा सकता है।