लाइव टीवी

JEE Main Admit Card 2022: आज जारी होगा जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड? वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर करें चेक

Updated Jun 21, 2022 | 05:49 IST

JEE Main Admit Card 2022 Date: जेईई मेन 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी हफ्ते आधिकारिक वेबसाइट की मदद से जारी किया जाना है। 23 जनवरी को सेशन 1 की जेईई मेन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Loading ...
JEE Main Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा जेईई मेन परीक्षा एडमिट कार्ड।
  • 23 जून को होगा जेईई की सेशन 1 परीक्षा का आयोजन।
  • दोनों सेशन के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी करेगा एनटीए।

JEE Main 2022 Admit Card Season 1: जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड इस सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी होने की संभावना है। जेईई मेन 2022 सत्र 1 परीक्षा 2022 23 से 29 जून तक आयोजित होने वाली है। एनटीए जेईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

NEET UG 2022: एनटीए ने किया स्वीकार, छात्र कर रहे परीक्षा टालने की मांग

जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 के एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  3. आवेदन संख्या और पासवर्ड, या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें
  4. जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

CBSE 10th 12th Result 2022 Date: मूल्यांकन प्रक्रिया तेज! जानें सीबीएसई कब जारी करेगा कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट

एनटीए दोनों सत्रों के लिए अलग-अलग जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करेगा। जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण 2022 1 जून को शुरू हुआ था। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 समाचार और नवीनतम अपडेट यहां देखें।