लाइव टीवी

JAC Board Class 11th Result 2022: घोषित होने जा रहे हैं झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के परिणाम, jacresults.com पर करें चेक

Updated Aug 28, 2022 | 12:57 IST

JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज यानी 27 अगस्त 2022 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 11 जून से 07 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी।

Loading ...
यहां चेक करें झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • आज दोपहर तक जारी होगा झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं का रिजल्ट।
  • 11 जून से 07 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी टर्म 2 की परीक्षाएं।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022: झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद आज यानी 27 अगस्त 2022 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें इससे पहले बोर्ड ने बीते शुक्रवार की शाम को कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित किया है।

JAC 11th Result 2022 Direct Link: Check Marks Here

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं टर्म 2 की परीक्षाएं 11 जून से 07 जुलाई 2022 तक आयोजित की थी, इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना आवेदन किया था। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा उम्मीद की जा रही है कि कक्षा 11वीं का रिजल्ट आज दोपहर तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। बता दें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सट्रीम का रिजल्ट एकसाथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के मदद से नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022, ऐस करें चेक

  • JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Class 11th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस बीच यदि आप कक्षा 12वीं में किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं।

Read More -  झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर करें चेक

साइट क्रैश होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश होने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अभ्यर्थी स्कूल से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध करवाने के साथ स्कूलों को भी छात्रों के अंकों की लिस्ट उपलब्ध करवाता है।