लाइव टीवी

JEE Main Final Answer Key 2022: जेईई मेन परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated Jul 06, 2022 | 21:35 IST

JEE Main Final Answer Key 2022: एनटीए ने 6 जुलाई को जेईई मेन 2022 की अंतिम उत्‍तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्‍मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
JEE Main Final Answer Key 2022
मुख्य बातें
  • पहले प्रारंभिक उत्‍तर कुंजी की गई थी जारी
  • आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर तैयार हुई फाइनल आंसर की
  • जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण हुए शुरू

JEE Main Final Answer Key 2022 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने 6 जुलाई, 2022 को B.E/B.Tech पेपर I के लिए जेईई मेन 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी यानि प्रोविजनल फाइनल आंसर की जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 

इससे पहले एनटीए ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी और इस पर आपत्तियां उठाने के लिए मौका दिया था। इसी की समीक्षा के आधार पर अब फाइनल आंसर की जारी की गई है। बता दें सत्र 1 के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। 

कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की 

  • जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2022 सत्र 1 अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

direct link to download answer key

जानिए कब होंगे सत्र 2 के एग्‍जाम 
जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण लिंक फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार अब 9 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 के बीच आयोजित होगी। 

जल्‍द जारी होगा रिजल्‍ट 
एनटीए जेईई मेन 2022 परिणाम जल्‍द जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे- आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी। छात्रों को अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए जेईई मेन 2022 लॉगिन विवरण तैयार रखना चाहिए।