लाइव टीवी

TBSE 10th, 12th Result 2022: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे हुए जारी, यहां देखें डायरेक्‍ट लिंक और पास प्रतिशत

Updated Jul 06, 2022 | 16:38 IST

TBSE 10th, 12th Result 2022: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसका ऐलान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से किया गया है।

Loading ...
TBSE 10th 12th Result 2022
मुख्य बातें
  • 6 जुलाई की दोपहर को हुआ ऐलान
  • आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हुआ लिंक
  • रोल नंबर समेत इन डिटेल से कर सकते हैं लॉगिन

TBSE 10th 12th Result 2022 declared: त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) ने 6 जुलाई, 2022 को 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। इसका ऐलान दोपहर 12 बजे  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in, tbsetripura.gov.in 2022 पर सक्रिय हो गया है। छात्र अपने त्रिपुरा माध्यमिक (10वीं) और एचएस (12वीं) के परिणाम 2022 को अपने रोल नंबर (एडमिट कार्ड पर उल्लिखित) और जन्म तिथि का उपयोग करके देख सकते हैं।

त्रिपुरा बोर्ड ने 18 अप्रैल से 6 मई, 2022 के बीच टीबीएसई माध्यमिक टर्म 2 परीक्षा आयोजित की थी। वहीं टीबीएसई एचएस टर्म 2 परीक्षा 2 मई से 1 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से 23 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। 

ऐसे चेक करें परिणाम 

  • आधिकारिक वेबसाइट - tripuraresults.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर टीबीएसई माध्यमिक परिणाम 2022 या टीबीएसई एचएस परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण में अपना रोल नंबर व पंजीकरण संख्‍या दर्ज करें। ।
  • त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Direct link to check TBSE 10th 12th Result 2022 result

जानिए कितने परीक्षार्थी हुए पास 
इस साल कुल 86 फीसदी छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास की है और 94.46 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। बोर्ड ने इस साल टॉपर्स की सूची की घोषणा नहीं की। यह परिणाम टर्म 1 और 2 दोनों को मिलाकर घोषित किए गए हैं।

एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट 
त्रिपुरा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे वेबसाइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में मैसेज भेजें। टाइप करें टीबीएसईरोल नंबर, इसे 7738299899  पर भेजें। ऐसा करते ही टीबीएसई टर्म 2 परिणाम 2022 आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।