लाइव टीवी

झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति और प्रतिकुलपति की नियुक्ति, देखें लिस्‍ट

Updated May 28, 2020 | 08:42 IST

Jharkhand Universities appointments: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी।

Loading ...
झारखंड यूनिवर्सिटी
मुख्य बातें
  • झारखंड के 4 विश्‍वविद्यालय के कुलपति एवं प्रतिकुलपति की नियुक्‍ति
  • झारखडं राजभवन के प्रवक्‍ता ने यह सूचना दी
  • झारखंड में हुए इन बदलावों की पूरी लिस्‍ट आप यहां देख सकते हैं

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय, दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय एवं चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में चार कुलपतियों की बुधवार को नियुक्ति कर दी।

झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल और झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में परमाणु एवं आणविक भौतिकी विभाग के प्रमुख रहे मुकुल नारायण देव को हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों के नामों की घोषणा की गयी है।