लाइव टीवी

SSLC Result 2022 Karnataka: Karresults.nic.in और sslc.karnataka.gov.in पर ऐसे चेक करें कर्नाटक बोर्ड 10वीं के रिजल्ट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 19, 2022 | 13:43 IST

Karresults.nic.in, sslc.karnataka.gov.in, Manabadi Karnataka SSLC Result 2022: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। केएसईईबी 10वीं का परिणाम 19 मई 2022 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया गया...

Loading ...
डायरेक्ट लिंक से देखें कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022
मुख्य बातें
  • कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 जारी
  • दोपहर 1 बजे एक्टिव हुआ डायरेक्ट लिंक
  • केएसईईबी 10वीं का परिणाम स्टेपवाइज भी देख सकते हैं।

Karnataka Secondary Education Examination Board Karnataka SSLC Result 2022 की घोषणा कर दी गई है। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2022 की घोषणा आज दोपहर 12:30 बजे की गई, लेकिन डायरेक्ट लिंक को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। जिन छात्रों ने केएसईईबी 10वीं का परिणाम में भाग लिया है वे sslc.karnataka.gov.in व karresults.nic.in से परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट देखने का तरीका यहां से देखें।

Karnataka SSLC Result 2022 Direct Link: Check marks here

आधिकारिक तौर पर इन दोनों वेबसाइट से ही नतीजे देख जा सकेंगे, अन्य कोई वेबसाइट नहीं है। फेक खबरों व भ्रमित होने से बचने के लिए इन्हीं वेबसाइट को विजिट करें।

Karnataka SSLC result 2022 की तारीख की पुष्टि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 13 मई, 2022 को की थी।

Karnataka SSLC Result 2022 How to Chaek - स्टेप वाइज ऐसे देखें परिणाम

  • छात्र कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम देखने के लिए सबसे पहले karresults.nic.in पर जाएं
  • यहां होमपेज पर ही रजिस्ट्रेशन नंबर डालने का वि​कल्प आएगा, इसे फिल करें
  • जन्म तिथि डालें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Direct Link for Karnataka SSLC Result 2022

Karnataka SSLC Exam - 3440 केंद्रो पर हुई परीक्षा

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने राज्य में 28 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा आयोजित की थी। प्रोविजनल आंसर की 12 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। कर्नाटक भर के 15,387 स्कूलों के कुल 8,73,846 उम्मीदवारों ने इस साल एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से चार ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, 4,52,732 पुरुष और 4,21,110 महिला उम्मीदवार हैं। परीक्षा राज्य भर के 3440 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।