लाइव टीवी

MBSE HSSLC Result 2022: घोषित हो गए मिजोरम बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट, यहां से करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated May 31, 2022 | 13:58 IST

MBSE HSSLC Result 2022 Result Download: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एमबीएसई ने आज एमबीएसई एचएसएसएलसी रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। मार्च 2022 में मिजोरम बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए कक्षा 12 एचएसएसएलसी के परिणाम ऑनलाइन घोषित किए गए हैं...

Loading ...
एचएसएसएलसी रिजल्ट 2022 जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने जारी किए एचएसएसएलसी रिजल्ट 2022
  • छात्र यहां दिए गए वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकेंगे
  • मार्च 2022 में किया गया था परीक्षा का सफल आयोजन

MBSE HSSLC Result 2022 Declared: The Mizoram Board of School Education, MBSE HSSLC Result 2022 घोषित कर दिया गया है। इन परिणामों को आज यानी 31 मई, 2022 को mbse.edu.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इन वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से MBSE HSSLC Result 2022 चेक कर सकते हैं। बता दें, मार्च 2022 में मिजोरम बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था, बता दें पिछले साल कोरोना की वजह से परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था।

कक्षा 12 एचएसएसएलसी के परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

छात्र लॉगइन करने और अपने मिजोरम एचएसएसएलसी परिणाम देखने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ तैयार रहें।

  • सबसे पहले mbse.edu.in पर जाएं।
  • अब आप होमपेज पर 31/05/2022 HSSLC Examination Result 2022 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां दो जानकारी डालें, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • अब फाइनल रिजल्ट पर क्लिक कर दें।
  • मिजोरम बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड व प्रिंट कराना न भूलें।

डायरेक्ट लिंक - Mizoram Board HSSLC Examination Result 2022 

मिजोरम बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षाओं की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर की गई है। स्टूडेंट्स यहां बताए गए तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें, मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) ने 17 मई को एचएसएलसी या कक्षा 10 के अंतिम परीक्षा परिणाम, 2022 की घोषणा की थी, तब से 12वीं के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की आस लगाए बैठै थे।

Read More - खुशखबरी! किसी भी वक्त जारी हो सकता है आरबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट