लाइव टीवी

Nagaland Board Result 2022: नागालैंड बोर्ड ने जारी किए बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम, यहां से करें चेक

Updated May 31, 2022 | 14:45 IST

Nbse Result 2022 Declared: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने अपनी आधिकारिक साइट पर HSLC (कक्षा 10) और HSSLC (कक्षा 12) के अंतिम परिणाम 2022 घोषित किए हैं। छात्र यहां डायरेक्ट लिंक की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Loading ...
नागालैंड बोर्ड 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी
मुख्य बातें
  • नागालैंड बोर्ड ने जारी किए बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम
  • कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों परिणाम एक साथ किए गए जारी
  • छात्र वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

Nbse Result 2022 Website Link: Nagaland Board of School Education (NBSE) HSLC (Class 10) and HSSLC (Class 12) final results 2022 आज 31 मई, 2022 को जारी कर दिया है। छात्र यहां नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक साइट व नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं। आधिकारिक साइट से परिणाम देखने के लिए nbsenl.edu.in पर जाएं, जबकि नीचे डायरेक्ट लिं​क भी दिया गया है। छात्रों को ऑनलाइन मोड में एनबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की जांच करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

NBSE HSLC, HSSLC Results 2022 - ऐसे चेक करें नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम

  • छात्र nbsenl.edu.in पर जाएं।
  • यहां RESULTS के आगे More पर क्लिक करें
  • अब एक नया पेज खुलेगा जो कि रिजल्ट पेज होगा
  • यहां 10वीं व 12वीं रिजल्ट देखने के लिए अलग अलग डाउनलोड बटन दिए गए हैं।

डायरेक्ट लिंक https://nbsenl.edu.in/result-downloads

नागालैंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट में डेल्फी ओइनम (Delphi Oinam) ने टॉप किया है। इन्होंने 595 अंक (99.17%) अंकों के साथ 10वीं में टॉप किया है। रिया खेमानी (98.83%) Rhea Khemani और विशुनुओ अल्विना ज़ुविचु (Vitshunuo Alvina Dzuvichu) (98.17%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं बात करें तो कामजोंग इन यनलेम (Ngamjong JN Yanlem 95.20%) साइंस स्ट्रीम टॉपर रहे, लिमासांगला (Limasungla 97.60%) ने आर्ट्स में और सुभांसु जायसवाल ने कॉमर्स में टॉप किया है।

इस साल नागालैंड में कुल 28,938 छात्रों ने कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा दी थी और उनमें से 18,721 या 64.69 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत 80.64 फीसदी रहा, कुल 13,812 छात्रों ने परीक्षा के लिए नामांकन कराया था, जिनमें से 11,138 पास हुए हैं।

Read More - घोषित हो गए मिजोरम बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट, यहां से करें चेक