लाइव टीवी

MHT CET Result 2022: पीसीएम और पीसीबी रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी, देखें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

Updated Sep 15, 2022 | 18:42 IST

MHT CET Result 2022 Declared: पीसीबी और पीसीएम ग्रुप्स के लिए एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2022 जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम को चेक कर सकते हैं।

Loading ...
MHT CET Result 2022
मुख्य बातें
  • स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी।
  • MHT CET 2022 के परिणाम लिंक PCM और PCB के लिए हुए एक्टिव।
  • वेबसाइट cetcell.mahacet.org डायरेक्ट लिंक की मदद से यहां देखें रिजल्ट।

MHT CET Result 2022 at cetcell.mahacet.org: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से 15 सितंबर को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) और भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूहों के लिए एमएएच-एमएचटी-सीईटी 2022 के रिजल्ट की घोषणा की गई है। पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2022 का आयोजन 5 अगस्त से 11 अगस्त तक किया गया था जबकि पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2022 12 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित हुआ था।

यहां पर दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से परिणाम के पेज पर जा सकते हैं, इसके अलावा नीचे रिजल्ट देखने के स्टेप्स को भी चेक कर सकते हैं।

MAH CET PCM Result Link: PCM group result Direct link

MAH CET PCB Result Link: PCB group resulDirect link

MAH CET result 2022: पीसीएम, पीसीबी परिणाम कैसे चेक करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. एमएएच सीईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

ध्यान देने वाली बात ये है कि एमएएच सीईटी का परिणाम तो जारी कर दिया गया है लेकिन फिलहाल टॉपर्स लिस्ट को जारी नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ समिति की ओर से छात्रों की प्रतिक्रिया और समीक्षा के आधार पर, CET सेल ने MHT CET उम्मीदवारों को कई प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक देने का निर्णय लिया है।

Also Read: CG TET Admit Card 2022: जारी हुए सीजी टीईटी प्रवेश पत्र, vyapam.cgstate.gov.in से करें डाउनलोड

महाराष्ट्र CET की अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की पहले जारी की गई थी और छात्रों की प्रतिक्रिया के बाद, CET सेल की विशेषज्ञों की समिति ने आंसर की में कई बदलावों की सिफारिश की थी जैसे कुछ प्रश्नों के लिए पूर्ण अंक देना और कुछ अन्य के लिए सही उत्तर बदलना।