लाइव टीवी

MPPSC Exam 2022: एमपी राज्य सेवा आयोग के 283 पदों के लिए करें आवेदन, यहां देखिए परीक्षा का टाइम टेबल

Updated Dec 24, 2021 | 06:57 IST

MPPSC State Service Exam 2022: MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2022 आयोग द्वारा अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार mppsc.nic.in वेबसाइट से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।

Loading ...
मध्यप्रदेश स्टेट सर्विस एग्जाम (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वेबसाइट mppsc.nic.in पर जारी किए आवेदन पत्र
  • MPPSC की भर्तियों के लिए उम्मीदवार 9 फरवरी 2022 तक कर सकेंगे आवेदन
  • परीक्षा के बारे में जरूरी विवरण यहां जानिए

Madhya Pradesh PSC Exam Schedule: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग या एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2022 आवेदन पत्र आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन पदों के लिए आवेदन पत्र जारी किया गया है, उनकी कुल संख्या 283 है। अधिक विस्तृत जानकारी उम्मीदवार mppsc.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

खाली पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 को कम से कम 21 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट की अनुमति है। उम्मीदवार यहां महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: CTET 2021 Exam Analysis: कैसी रही सीटीईटी 2021 दोनों शिफ्ट की परीक्षा? यहां देखिए एनालिसिस

MPPSC स्टेट सर्विस Exam 2022 Dates:

Event Date
अप्लीकेशन प्रोसेस शुरू 10 जनवरी, 2022
कब तक उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन 9 फरवरी, 2022
आवेदन से जुड़े सुधारों की शुरुआत 15 जनवरी से 11 फरवरी, 2022
एडमिट कार्ड डाउनलोड का दिन 15 अप्रैल, 2022
प्री परीक्षा 24 अप्रैल, 2022

MPPSC भर्ती के लिए योग्यता: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना देखें। पदों के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या कोई अन्य समकक्ष डिग्री पूरी करनी चाहिए।

एक बार आवेदन पत्र जारी होने के बाद, उम्मीदवार mppsc.nic.in से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर क्लिक करना होगा।

Also Read: CSBC Bihar Police Constable 2021: सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कॉन्सटेबल पीईटी 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें परीक्षा तिथि

इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को अब राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पत्र मिलेगा। आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को ध्यान दें कि उन्हें 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक रखने की सलाह दी जाती है।

रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को सुबह और दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।