लाइव टीवी

NEET PG 2022 Counselling: जल्द जारी होगी NEET PG 2022 के लिए काउंसलिंग, जान लें जरूरी बातें

Updated Jul 01, 2022 | 00:12 IST

NEET PG 2022 Counselling at mcc.nic.in: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी MCC, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए जल्द ही NEET PG, MDS काउंसलिंग 2022 जारी करने जा रहा है।

Loading ...
NEET PG काउंसलिंग 2022
मुख्य बातें
  • NEET PG 2022 के लिए जल्द जारी होगा काउंसलिंग प्रोग्राम।
  • राज्य परामर्श प्राधिकरण राज्य कोटे की 50 फीसदी सीटों को भरेंगे।
  • काउंसलिंग कुल तीन राउंड के लिए आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2022 Counselling at mcc.nic.in: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी MCC, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए जल्द ही NEET PG, MDS काउंसलिंग 2022 जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि काउंसलिंग का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जल्द ही जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NEET PG 2022 के परिणाम राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने 1 जून, 2022 को ऑनलाइन मोड में घोषित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2022 कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे NEET PG काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। .

How to Apply for Neet PG Counselling 2022   

  • एक बार शेड्यूल की घोषणा के बाद सबसे पहले mcc.nic.in को ओपन करें।
  •  अब आप होम पेज के सेंटर में NEET PG काउंसलिंग 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद आपको अपना नीट पीजी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  •  आपको अपना रैंक कार्ड अपलोड करना होगा और फिर NEET PG काउंसलिंग 2022 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • बाद में च्वाइस फिलिंग के लिए अपना लॉग इन पासवर्ड नोट कर लें।
  • इस तरह आप नीट पीजी काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Read More- एनटीए इस दिन जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड, जानें जरूरी बातें

NEET PG काउंसलिंग 2022 के लिए ये डॉक्यूमेंट अनिवार्य 

  •  नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड
  •  NEET PG परिणाम 2022
  •  MBBS/BDS  परीक्षाओं की अंकतालिका
  •  MBBS/BDS डिग्री सर्टिफिकेट
  •  नीट पीजी के लिए 31 जुलाई 2022 तक इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाण पत्र
  •  राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) या राज्य चिकित्सा परिषद (एसएमसी) द्वारा जारी स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण
  • वैध आईडी प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र

NEET PG Counselling 2022: च्वाइस फिलिंग

  • NEET PG काउंसलिंग 2022 च्वाइस फिलिंग जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होती है।
  • केवल mcc.nic.in पर पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने NEET PG 2022 पास किया है, वे इसके तहत विकल्प चुन सकते हैं।
  • केवल 50% अखिल भारतीय कोटा सीटें उपलब्ध हैं, जिसके लिए आप ऑनलाइन @ mcc.nic.in विकल्प भर सकते हैं।
  • विकल्प भरने के बाद, आपको काउंसलिंग राउंड पूरा होने का इंतजार करना होगा और उसके बाद ही आप अपनी आवंटन स्थिति देख पाएंगे।
  • काउंसलिंग के तीन राउंड होते हैं जिन्हें राउंड 1, राउंड 2 और मॉप अप राउंड कहा जाता है जिसमें आप सिंगल रजिस्ट्रेशन के बाद उपस्थित हो सकते हैं

Read More- जानें कितनी हो सकती है एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की कट-ऑफ और कब जारी होंगे परिणाम

MCC सरकारी संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, ESIC और AFMS संस्थानों में 50% AIQ सीटों के लिए NEET PG और NEET MDS 2022 काउंसलिंग आयोजित करेगा। राज्य परामर्श प्राधिकरण राज्य कोटे की 50 फीसदी सीटों को भरेंगे।