लाइव टीवी

NEET PG 2022 Registration: नीट पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि में हुआ बदलाव, यहां देखें रिवाइज्ड शिड्यूल

Updated Feb 10, 2022 | 11:42 IST

NEET PG 2022 Registration: NEET PG 2022 के लिए पंजीकरण 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। SC ने याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की और उन्हें इंटर्नशिप की तारीखों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करने की अनुमति दी। पूरी जानकारी देखें...

Loading ...
नीट पीजी की अंतिम तिथि में हुआ बदलाव, यहां देखें संशोधित कार्यक्रम
मुख्य बातें
  • एनईईटी पीजी 2022 के लिए पंजीकरण 25 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
  • उम्मीदवार nbe.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।
  • इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव का मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

NEET PG 2022 Registration Link: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परीक्षा स्थगित करने के संबंध में जारी एक आदेश के बाद, NEET PG 2022 के लिए पंजीकरण 25 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। Supreme Court ने याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की और उन्हें इंटर्नशिप की तारीखों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करने की अनुमति दी।

Ministry of Health and Family Welfare ने NEET PG परीक्षा को 21 मई, 2022 तक स्थगित कर दिया, क्योंकि छात्रों ने याचिका में कहा था कि काउंसलिंग तिथि  नीट पीजी 2022 तारीखें क्लैश कर रही है। उम्मीदवार अब nbe.edu.in पर आवेदन कर सकते है।

गौरतलब है कि 3 फरवरी 2022 को सुप्रीम कोर्ट में NEET PG 2022 परीक्षा स्थगित करने के संबंध में एक याचिका दायर की गई थी। इस मामले की सुनवाई 4 फरवरी, 2022 को Justices DY Chandrachud और Justices Surya Kant की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के कारण परीक्षा स्थगित होने के बाद, सुनवाई स्थगित कर दी गई और 8 फरवरी, 2022 को फिर से शुरू किया गया।

कई उम्मीदवारों ने NEET PG 2022 के स्थगन के प्रति राहत व्यक्त की, लेकिन इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव का मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

NEET PG 2022 Revised Schedule 

इवेंट तारीख
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए संशोधित तिथियां 15 जनवरी से 25 मार्च 2022 तक (रात 11:55 बजे)
एडिट करने की अंतिम तिथि 29 मार्च से 7 अप्रैल 2022
दोषपूर्ण/गलत छवियों को सुधारने के लिए अंतिम तिथि 26 से 30 अप्रैल, 2022
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 मई 2022
NEET PG 2022-परीक्षा की तारीख 21 मई 2022
रिजल्ट की तारीख 20 जून 2022 तक

कई उम्मीदवारों ने NEET PG 2022 के स्थगन के प्रति राहत व्यक्त की, लेकिन इंटर्नशिप की समय सीमा में बदलाव का मुद्दा अभी भी बना हुआ है।

NEET PG 2022 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम आधिकारिक नोटिस natboard.edu.in पर भी उपलब्ध है।

NEET PG 2022 परीक्षा की तारीख पहले 12 मार्च थी, जो कि काउंसलिंग की तारीखों से टकरा रही थी, इसे लेकर उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया था। इसलिए, एक याचिका दायर की गई और परीक्षा स्थगित कर दी गई। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 बनी हुई है।