लाइव टीवी

NEET में Choice फाइलिंग का ऐसे करें इस्तेमाल, न करें ये गलती

Updated Jan 20, 2022 | 15:05 IST

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी की काउंसलिंग की 19 जनवरी से शुरू हो गई हैं। उम्मीदवारों को च्वाइंस फाइलिंग का विकल्प चुनते समय अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Loading ...
नीट यूजी काउंसलिंग शुरू
मुख्य बातें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद च्वाइंस फाइलिंग सबसे अहम प्रक्रिया होती है।
  • काउंसलिंग की नई प्रक्रिया, UG काउंसलिंग के तहत AIQ की 15 फीसदी सीटों के लिए लागू होगी।
  • उम्मीदवार MCC NEET UG काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया के दौरान एक से अधिक कॉलेज चुन सकते हैं।

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू हो गई है। और अब choice filling की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।  इस बार काउंसलिंग भी नए नियमों के तहत हो रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि choice filling प्रक्रिया क्या है और उसमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।


इस तरह पूरी करें choice filling प्रक्रिया

नीट 2021 काउंसलिंग च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत उम्मीदवारों को उन कॉलेजों का चयन कर भरना होगा, जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। उम्मीदवार MCC NEET UG काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया के दौरान एक से अधिक कॉलेज चुन सकते हैं। आवेदकों को अपने choice को ऑटोमेटिक रुप से लॉक होने से बचाने के लिए अपनी पसंद को खुद कर लॉक करना चाहिए। इस बार एमसीसी चार राउंड में नीट काउंसलिंग आयोजित करेगा। 

इस बार क्या है नियम

एमसीसी ने 18 दिसंबर 2021 को काउंसलिंग के नए नियम के संबंध में सूचना जारी कर चुका है। जिसके अनुसार चार चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।

1.  राउंड-1, राउंड-2, MOP UP राउंड और Stray वैकेंसी राउंड होंगे।

2. फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने का मौका राउंड-1, राउंड-2 और MOP UP राउंड में मिलेगा और Stray वैकेंसी राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

3. इस बार दो राउंड के बाद खाली सीट्स राज्यों को वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि बची सीटों को मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग से भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2022 update: परीक्षा हो सकती है स्थगित, स्टूडेंट्स इसलिए कर रहे हैं मांग, जानें पूरा मामला

4. जो उम्मीदवार राउंड 2 या इसके बाद की काउंसलिंग में आवंटित की गई सीट ज्वाइन कर लेंगे, उन्हें, उस सीट को छोड़ने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। साथ ही वे आगे के काउंसलिंग राउंड्स में भी भाग नहीं ले सकेंगे। अगर उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है तो उसे बाद के राउंड में शामिल होने का मौका मिलगा।

5. सीट अपग्रेड और फ्री एग्जिट का मौका सिर्फ पहले राउंड में ही दिया जाएगा। राउंड- 2 से यह विकल्प मौजूद नहीं होगा।

 ये भी पढ़ें: UPTET 2021 Exam: यूपीटीईटी परीक्षा पर जरूरी अपडेट, सीएम ने एग्‍जाम अथॉरिटी को दिए ये निर्देश

इस बार इतनी हैं सीटें

इस बार 8,70,074 ने NEET-UG प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट काउंसलिंग के जरिए 89,395 एमबीबीएस, 27,948 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी और एएच में दाखिले होंगे। इसके अलावा, एम्स और जिपमर में क्रमश: 1,899 एम्स सीटें और 249 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी।

ये है शेड्यूल

इवेंट AIQ काउंसलिंग शेड्यूल  राज्य काउंसलिंग शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक 2022 27 जनवरी, 2022 से 31 तारीख जनवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2022 7 फरवरी, 2022
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2022 24 फरवरी, 2022 
मॉप अप राउंड 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 7 मार्च, 2022 - 10 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2022 15 मार्च, 2022
अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022 16 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2022 20 मार्च, 2022