लाइव टीवी

UP Police Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस 2430 भर्तियों के लिए लिंक जारी, uppbpb.gov.in पर करें अप्लाई

Updated Jan 20, 2022 | 15:46 IST

UP Police Bharti 2022 Sarkari Result Application Form Online: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) में यूपी पुलिस के लिए 2400 से ज्यादा हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर, सहायक ऑपरेटर / निदेशक और रेडियो वर्कशॉप स्टाफ की भर्तियां कर रहा है।

Loading ...
यूपी पुलिस भर्ती 2022
मुख्य बातें
  • हेड रेडियो ऑपरेटर, हेड मैकेनिक ऑपरेटर और सहायक ऑपरेटर के लिए होनी हैं भर्तियां।
  • 20 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस भर्ती को लेकर लिंक सक्रिय।
  • 27 जनवरी 2022 को आएगा यूपी पुलिस रेडियो वर्कशॉप स्टाफ ऑनलाइन आवेदन लिंक।

UP Police Bharti 2022 Application Form Online: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ या यूपी पुलिस ने 20 जनवरी 2022 को हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर और सहायक ऑपरेटर / निदेशक के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिंक को सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 को या उससे पहले यूपी पुलिस - uppbpb.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं हालांकि, यूपी पुलिस आवेदन लिंक भी नीचे दिया गया है।

गौरतलब है कि यूपी पुलिस रेडियो वर्कशॉप स्टाफ ऑनलाइन आवेदन लिंक 27 जनवरी 2022 को उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो कैडर - 2022 में लगभग 2400+ रिक्तियां उपलब्ध हैं।

कुल 936 वैकेंसी हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर के लिए हैं, 1374 रिक्तियां सहायक ऑपरेटर / निदेशक के लिए और 124 रेडियो रिक्तियां वर्कशॉप स्टाफ के लिए हैं।

UP Police Job Summary (यूपी पुलिस जॉब संक्षिप्त विवरण)

नोटिफिकेशन यूपी पुलिस भर्ती 2022: 2430 असिस्टेंट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पदों के लिए 20 जनवरी @uppbpb.gov.in से आवेदन करें।
अधिसूचना तिथि 6 जनवरी 2022
सब्मिट करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2022
शहर लखनऊ
राज्य उत्तर प्रदेश
देश भारत
संगठन उत्तर प्रदेश पुलिस
शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा और अन्य क्वालीफिकेश
कार्यात्मक इंजीनियरिंग, अन्य कार्यात्मक क्षेत्र

यूपी पुलिस भर्ती की जरूरी डेट्स (UP Police Recruitment):

यूपी पुलिस ऑनलाइन आवेदन प्रारंभिक तिथि और हेड मैकेनिक ऑपरेटर व सहायक ऑपरेटर / निदेशक रजिस्ट्रेशन - 20 जनवरी 2022
यूपी पुलिस ऑनलाइन आवेदन प्रारंभिक तिथि और कार्यशाला कर्मचारी रजिस्ट्रेशन लिंक - 27 जनवरी 2022
यूपी पुलिस ऑनलाइन आवेदन, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 28 फरवरी 2022