लाइव टीवी

NEET UG काउंसलिंग 19 जनवरी से, जान लें शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस और नए नियम

Updated Jan 18, 2022 | 14:18 IST

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी की काउंसलिंग की 19 जनवरी 2022 से शुरू होगी। इस बार काउंसलिंग के नियम भी बदले हैं।

Loading ...
नीट यूजी काउंसलिंग 19 जनवरी से
मुख्य बातें
  • काउंसलिंग की नई प्रक्रिया, UG काउंसलिंग के तहत AIQ की 15 फीसदी सीटों के लिए लागू होगी।
  • काउंसलिंग के तहत राउंड-1, राउंड-2, MOP UP राउंड और Stray वैकेंसी राउंड होंगे।
  • सीट अपग्रेड और फ्री एग्जिट का मौका सिर्फ पहले राउंड में ही दिया जाएगा।

NEET UG Counselling Update: नीट यूजी काउंसलिंग कल से शुरू हो रही है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार NEET UG 2021 AIQ काउंसलिंग का पहला दौर 19 जनवरी से शुरू होगा और राज्य कोटे के लिए काउंसलिंग 27 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। इसके बाद अन्य राउंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस बार काउंसलिंग का प्रोसेस भी बदला है। ऐसे में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से लेकर काउसलिंग के बारे में पूरी जानकारी रखनी होगी, जिससे ऐन वक्त पर कोई दिक्कत नहीं आए।

काउंसलिंग के लिए ये है शेड्यूल

इवेंट AIQ काउंसलिंग शेड्यूल  राज्य काउंसलिंग शेड्यूल
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 19 जनवरी 2022 से 28 जनवरी तक 2022 27 जनवरी, 2022 से 31 तारीख जनवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2022 7 फरवरी, 2022
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 9 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 15 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 फरवरी, 2022 24 फरवरी, 2022 
मॉप अप राउंड 2 मार्च, 2022 से 11 मार्च, 2022 7 मार्च, 2022 - 10 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2022 15 मार्च, 2022
अखिल भारतीय कोटा / केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों / ईएसआईसी / एम्स / जेआईपीएमईआर (पुदुचेरी / कराईकल) सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से 22 मार्च, 2022 16 मार्च, 2022
ज्वॉइनिंग की अंतिम तिथि 26 मार्च, 2022 20 मार्च, 2022

रजिस्ट्रेशन के लिए करना होगा ये काम

काउसंलिंग के लिए लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवार mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जहां पर उन्हें NEET रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और माता-पिता का नाम, जन्म तिथि आदि की डिटेल सबमिट करनी होगी। उसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फीस पेमेंट करना होगा। जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस बार क्या है नियम

एमसीसी ने 18 दिसंबर 2021 को काउंसलिंग के नए नियम के संबंध में सूचना जारी कर चुका है। जिसके अनुसार चार चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी।

1.  राउंड-1, राउंड-2, MOP UP राउंड और Stray वैकेंसी राउंड होंगे।

2. फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने का मौका राउंड-1, राउंड-2 और MOP UP राउंड में मिलेगा और Stray वैकेंसी राउंड के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे।

3. इस बार दो राउंड के बाद खाली सीट्स राज्यों को वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि बची सीटों को मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग से भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें: NEET PG 2022 update: परीक्षा हो सकती है स्थगित, स्टूडेंट्स इसलिए कर रहे हैं मांग, जानें पूरा मामला

4. जो उम्मीदवार राउंड 2 या इसके बाद की काउंसलिंग में आवंटित की गई सीट ज्वाइन कर लेंगे, उन्हें, उस सीट को छोड़ने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। साथ ही वे आगे के काउंसलिंग राउंड्स में भी भाग नहीं ले सकेंगे। अगर उम्मीदवार आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करता है तो उसे बाद के राउंड में शामिल होने का मौका मिलगा।

5. सीट अपग्रेड और फ्री एग्जिट का मौका सिर्फ पहले राउंड में ही दिया जाएगा। राउंड- 2 से यह विकल्प मौजूद नहीं होगा।

काउंसलिंग की प्रक्रिया, UG काउंसलिंग के तहत AIQ की 15 फीसदी सीटों के लिए लागू होगी।

ये भी पढ़ें: SSC GD Constable, SSC MTS Cut-Off, Result 2021: जानें कितनी जा सकती है कट-ऑफ और कब जारी होंगे परिणाम