लाइव टीवी

PSEB Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम आज हो सकते है जारी! अधिकारी ने दी जानकारी

Updated Jul 01, 2022 | 09:57 IST

PSEB Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 10वीं के रिजल्ट इस हफ्ते जारी नहीं करेगा। पंजाब बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
पंजाब बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं के रिजल्ट इस हफ्ते नहीं होंगे जारी।
  • फिलहाल बोर्ड प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोड कर रहा है।
  • पंजाब बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार 4 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं।

PSEB Class 10th Result 2022 Release Date: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 10वीं के नतीजे इस हफ्ते जारी नहीं होंगे। पंजाब बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर जनक राज महरोक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस हफ्ते जारी नहीं किए जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कयास लगाए जा रहे थे कि रिजल्ट आज 30 जून, 2022 को जारी हो सकते हैं। हालांकि अब छात्रों को इस हफ्ते रिजल्ट की घोषणा की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

PSEB 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here

अब उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम अगले हफ्ते सोमवार 4 जुलाई, 2022 को जारी हो सकते हैं। हालांकि छात्र कृपया ध्यान दें कि रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल बोर्ड ने कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

How to Check PSEB Class 10th Results 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाज सभी 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

अप्रैल से मई के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा 

पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वी व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक आयोजित की थी। केवल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए ही 4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था।

Read More- jacresults.com पर जारी हुआ रिजल्ट, देखें झारखंड 12वीं कॉमर्स व आर्ट रिजल्ट

छात्र कृपया ध्यान दें कि उन्हें प्रत्येक विषय में 33 से अधिक अंक प्राप्त करते हैं तो आपको पीएसईबी 10वीं टर्म 2 परिणाम 2022 में उत्तीर्ण माने जाएगा। हालांकि किसी भी विषय में अगर आप न्यूनतम अंक प्राप्त करने में नाकामयाब होते हैं तो आप पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठना होगा।

बता दें कि उम्मीदवार रिजल्ट पोर्टल से पीडीएफ के रूप में अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और मूल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के करीब एक महीने बाद वितरित की जाएगी।