लाइव टीवी

PSEB Class 12th Result 2022 Released: जारी हुआ पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का लिंक, यहां चेक करें डायरेक्ट लिंक

Updated Jun 29, 2022 | 17:50 IST

PSEB Class 12th Released: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 29 जून 2022 को कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। पंजाब बोर्ड के कक्षा 12वीं के सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Loading ...
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • पंजाब बोर्ड ने आज जारी कfकक्षा 12वीं के रिजल्ट।
  • पंजाब बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट का लिंक जल्द एक्टिवेट किया जाएगा।
  • सभी छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाने की आवश्यकता होगी।

PSEB Class 12th Results 2022 Released at pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 12वीं के छात्र बीते काफी समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जिसके साथ ही अब पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आज 29 जून, 2022 को रिजल्ट का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया है। कक्षा 12वीं के सभी छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कक्षा 12वीं के रिजल्ट का लिंक हुआ एक्टिवेट

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की मैरिट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। जिसके साथ ही छात्रों के लिए रिजल्ट का लिंक भी आज जारी कर दिया गया है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबासाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जिसके बारे में नीचे बताया गया है।

Read More- सीबीएसई 10वीं व 12वीं के रिजल्ट पर आधिकारिक घोषणा जल्द
 
How to Check PSEB Class 12th Results 2022

सभी 12वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद ‘PSEB 12th Result 2022’ पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।

पंजाब बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट सभी छात्र नीचे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी चेक कर सकते हैं।

 (पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक)

96.96 छात्र परीक्षा में हुए उत्तीर्ण

पंजाब बोर्ड के परिणाम महामारी के बावजूद सबसे अच्छे परिणामों में से एक दर्ज किए गए है। पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत में 1.51 प्रतिशत की गिरावट तो यकीनन आई है। हालांकि इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि परिणाम निराशाजनक रहे हैं। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों स्ट्रीम को मिलाकर कुल मिलाकर इस साल 96.96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस वर्ष, 3,01,725 ​​छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 292520 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

Read More- पंजाब बोर्ड आज जारी कर सकता है कक्षा 12वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित की थी।