लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: जल्द जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Updated Jul 17, 2022 | 15:06 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022
मुख्य बातें
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट 18 जुलाई 2022 को जारी हो सकता है।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर चयन होना है।
  • रिजल्ट को बाद शारिरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 20 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही यहां क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी सक्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं। 

Read More- आज जारी होंगे ICSE 10वीं के परिणाम, जानें कब और कहां करें चेक?

रिजल्ट के बाद आयोजित होगी शारिरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर युवाओं का चुनाव किया जाएगा।

Read More- जारी होने वाला है रीट 2022 का प्रवेश पत्र, साइट पर अपलोड

इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों पर युवाओं का चुनाव किया जाएगा। बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।