लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकता है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

Updated Jul 23, 2022 | 14:32 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 23 जुलाई 2022 को जारी हो सकता है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार में कांस्टेबल की 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 4 हजार 388 रिक्तियों को किया जाएगा पूरा।
  • इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 23 जुलाई 2022 को राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजस्थान पुलिस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, बोर्ड ने लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, अब बस रिजल्ट जारी करना बाकी है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार में कांस्टेबल की 4 हजार 388 रिक्तियों को भरा जाएगा।

बता दें इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 की परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, इसके लिए करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई 2022 को होने वाली परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी थी, इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज विरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Constable Recruitment Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- आपके स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी।

- यहां अपना नाम व रोल नंबर दर्ज करें।

- यदि आपका रोल नंबर यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

कयास लगाया जा रहा है कि कुल रिक्त पदों के 5 गुना छात्रों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा, इसके बाद जल्द ही शारीरिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन सीधे कांस्टेबल के पदों पर किया जाएगा। आइए जानते हैं शारीरिक पात्रता परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

ध्यान दें

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 से.मी निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाई 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। साथ ही महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 47.5 किलो ग्राम होना चाहिए।