लाइव टीवी

Rajasthan Police Constable Result 2022: जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, police.rajasthan.gov.in पर करें चेक

Updated Jul 11, 2022 | 10:20 IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 15 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां चयनित उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

Loading ...
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • 15 जुलाई तक जारी हो सकता है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट।
  • इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों को भरा जाएगा।
  • नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट।

Rajasthan Police Constable Result 2022 Date, Sarkari Result: राजस्थान पुलिस  कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। राजस्थान पुलिस जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी करने वाला है। विभन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 15 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in परपरीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही यहां क्वालीफाईड उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें बोर्ड ने हाल ही में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरा समय दिया गया था। यहां ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 थी। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों को भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। साथ ही यहां आप मेरिट लिस्ट की सूची डाउनलोड कर सकेंगे।

Learn More - जल्द जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी

Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे करें चेक

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।

- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके सक्रीन पर आ जाएगी।

- यहां आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा, यहां आवेदन फॉर्म में स्कैन कर अपलोड किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएं तथा सभी की फोटो कॉपी जमी की जाएगी।

जारी हो गया जेईई मेन रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

रद्द कर दी गई थी परीक्षा

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया था, दूसरी पारी की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं बोर्ड ने इसके एक से दो दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया था, अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक आंसर पर आपत्ति करने का समय दिया गया था।