लाइव टीवी

REET Result 2022: reetbser2022.in पर जारी होने वाला है REET 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Updated Sep 01, 2022 | 13:20 IST

REET Result 2022 at reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 18 अगस्त 2022 को पहले ही (REET Result 2022 Release Date) प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। अब फाइनल रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो जाएगा।

Loading ...
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का रिजल्ट
मुख्य बातें
  • रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी।
  • रीट परीक्षा की आंसर की जारी की जा चुकी है।
  • परीक्षा जुलाई के महीने में आयोजित की गई थी।

REET Result 2022 Release Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 का रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। फिलहाल REET रिजल्ट 2022 जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज या कल में ही जारी हो जाएंगे। 

अब जारी होगा फाइनल रिजल्ट

रीट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 18 अगस्त 2022 को पहले ही जारी कर दी गई है। आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी। माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर अब जल्द ही रीट रिजल्ट 2022 की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

REET 2022 Result And Final Answer Key: Download Here

यहां चेक करें संभावित डेट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। संभावित डेट की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम 2 या 3 सितंबर तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी जाती है।

Read More- जारी हो गई नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

How to Check REET Result 2022

एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें। 


Read More- जारी हुआ राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें चेक

बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 पिछले महीने 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।