लाइव टीवी

RSMSSB Results 2022: जारी हुआ राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें चेक

Updated Sep 01, 2022 | 12:13 IST

RSMSSB Computer Instructor Results 2022 Declared: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध करवा दिया गया है।

Loading ...
यहां चेक करें RSMSSB 2022 रिजल्ट | फोटो आभार (Istock)
मुख्य बातें
  • जारी हो गया राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।
  • अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड आयोजित किया जाएगा।

RSMSSB Computer Instructor Results 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2022, जारी कर दिया है। RSMSSB सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम 2022 एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किए गए हैं। सीबीटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही अगले दौर की भर्ती परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित अदिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

उम्मीदवारों को अपने RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इन परिणामों की जांच करने के लिए यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

Read More-  जारी हो गए यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

How to Check RSMSSB Computer Instructor Results 2022

  • उम्मीदवारों को राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा
  • होमपेज पर, 'Sr. कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 के लिए चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें। 
  • RSMSSB परिणाम पीडीएफ के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए इसे स्क्रॉल करें।
  • आप इसकी एक कॉपी डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

RSMSSB Sr. Computer Instructor Results 2022 | RSMSSB Basic Computer Instructor Results 2022

Read More- जारी हो गई नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम 2022 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें। उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थान पर समय पर पहुंचने की भी सलाह दी जाती है।