लाइव टीवी

RRB Group D Admit Card 2022: जानिए कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड और कैसा होगा एग्‍जाम पैटर्न, चेक करें डिटेल

Updated May 17, 2022 | 16:31 IST |

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का उम्‍मीदवारों को लंबे समय से इंतजार है। कई बार परीक्षा स्‍थगित हो चुकी है। उम्‍मीद की जा रही है कि अब परीक्षा जुलाई में आयोति होंगे। ऐसे में जल्‍द ही बोर्ड एडमिट कार्ड भी जारी करेगा।

Loading ...
RRB Group D Admit Card 2022
मुख्य बातें
  • 1 लाख से ज्‍यादा पदों के लिए हो रही है यह भर्ती परीक्षा
  • पहले 19 फरवरी 2022 को आयोजित होने वाली थी परीक्षा
  • बोर्ड की ओर से ट्रैवल पास भी किया जाएगा जारी

RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड 2022 के जारी होने का  उम्‍मीदवार काफी समय से राह देख रहे हैं। पहले यह परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित होने वाली थी लेकिन, विभिन्न कारणों से परीक्षा को नई तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन अब जुलाई में किया जाएगा। ऐसे में बोर्ड की ओर से जल्‍द ही इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। ये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्‍ध कराया जाएगा। 

रेलवे भर्ती बोर्ड निर्धारित तिथि और समय से पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ग्रुप डी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, इसके लिए प्रवेश पत्र की घोषणा परीक्षा तिथि से दो या तीन सप्ताह पहले की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा पहले 19 फरवरी 2022 से आयोजित होने वाली थी। लेकिन, विभिन्न कारणों से परीक्षा को नई तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा ग्रुप डी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा की जाएगी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से होगी। इस भर्ती अभियाने के जरिए कुल 1,03,379 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लाखों उम्‍मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। अब वे सभी एडमिट कार्ड एवं परीक्षा की तारीख के ऐलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार हर फेज़ से पहले सिटी इंटीमेशन कार्ड और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

जानिए एग्‍जाम पैटर्न और पदों की संख्‍या 
ग्रुप डी पदों के लिए 1,03,739 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए कुल 1,15,67,248 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होने जा रही है। ग्रुप डी के पद के लिए भर्ती परीक्षा में क्‍वालिफाई होने के लिए एक व्यक्ति को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना होगा। भर्ती परीक्षा में जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, मैथमेटिक्स और जनरल साइंस से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। 

फ्री ट्रैवल पास भी होंगे जारी 
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में बहुत ज्‍यादा आवेदक शामिल होंगे इसलिए परीक्षा 6 से 7 चरणों में आयोजित की जा सकती है। इस दौरान आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को फ्री ट्रैवल पास भी दिए जाएंगे। ये उन्‍हें परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।