लाइव टीवी

RRB Group D Admit Card 2022: इस दिन जारी हो सकते है रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा के एडमिट कार्ड

Updated Jan 04, 2022 | 14:13 IST

RRB Railway Group D Admit Card 2021-22: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड भर्ती ग्रुप डी एग्जाम का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। साथ ही एग्जाम संबंधी एडमिट कार्ड और हॉल टिकट का भी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।

Loading ...
आरआरबी ग्रुप-डी एडमिट कार्ड 2021-22
मुख्य बातें
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार
  • लाखों उम्मीदवारों ने किया है आवेदन, कई फेज में आयोजित होगी परीक्षा
  • 23 फरवरी को आयोजित होनी है आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Railway Group D Admit Card and Hall Ticket 2022: आरआरबी यानी कि रेलवे रिक्रूटमेंट बार्ड की ओर से ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी 2022 को आयोजित होनी है और इसके माध्यम से एक लाख से अधिक पद भरे जाने हैं। वहीं, एनटीपीसी की मदद से 35 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। दोनों परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चार दिन पहले जारी होंगे, इसके अलावा उम्मीदवारों हॉल टिकट का भी इंतजार है।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से परीक्षा के लिए ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की भर्ती के लिए 2019-20 लेवल -1 परीक्षा के लिए आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी होंगे। आरआरबी के कुछ समय पहले आए नोटिस के अनुसार, 1,15,67,248 उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2019-20 परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

RRB Group D Admit Card 2022 Update: Steps to Download

परीक्षा से पहले कब मिलेंगे हॉल टिकट और एडमिट कार्ड: (RRB Group D Hall Ticket and Admit Card Date)

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी को किया जाना है। परीक्षार्थियों को करीब 10 दिन पहले यानी 13 फरवरी को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 19 फरवरी को जारी किया जाएगा।

RRB Group D Exam Date, Admit Card, Posts, Salary

ऐसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड: रेलवे आरआरसी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए /यूजर का नाम / रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड / जन्म तिथि देनी होगी। इन दो जरूरी शर्तों को भरने के बाद उम्मीदवार प्रवेश पत्र के लिए सबमिट बटन को क्लिक करें।

सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट लेना होगा। इसके अलावा परीक्षा के लिए अपनी पात्रता के प्रमाण के रूप में एग्जाम सेंटर पर प्रस्तुत भी करना होगा।