लाइव टीवी

RRB Group D Exam Date 2021: जानें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख कब होगी जारी, इन दिशानिर्देश के बिना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Oct 19, 2021 | 14:26 IST

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप-डी 2021 परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों और rrb group d exam admit card 2021 की घोषणा करने जा रहा है। कोविड-19 के प्रकोप के कारण, सीबीटी की तारीखों को स्थगित कर दिया गया था, जो अब जल्द ही नई तारीख घोषित होने की उम्मीद है...

Loading ...
RRB Group D Exam 2021: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि (indian railway)
मुख्य बातें
  • आरआरबी जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
  • परीक्षा हॉल में जाने से पहले नीचे दिए दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें।
  • ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।

RRB Group D Exam Date 2021: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2021 के जरिये ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभाग), असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि पदों को भरा जाएगा। बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1, आरआरबी एनटीपीसी और रेलवे की अन्य परीक्षा आयोजित करता है, इन परीक्षाओं के माध्यम से उम्मीदवारों को भारत में प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र (भारतीय रेलवे) में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर मिलता है।

संशोधित परीक्षा तिथियां - RRB Group D Exam Date

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप-डी 2021 परीक्षा (आरआरसी 01/2019) के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों और rrb group d exam admit card 2021 की घोषणा करने जा रहा है, जो पहले अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी। कोविड-19 के प्रकोप के कारण, सीबीटी की तारीखों को स्थगित कर दिया गया था, जो अब जल्द ही नई तारीख घोषित होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरसी 01/2019 के लिए आवेदन किया है, उन्हें संशोधित तिथियों और rrb group d exam date 2021 admit card के बारे में जल्द ही अपडेट मिल सकता है।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए देखें दिशा-निर्देश RRB Group D Exam Guide Guidelines 2020-21

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा के दिन दिशानिर्देश नीचे दिए गए हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर हैंड-सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति होगी।
  • कोविड-19 महामारी को देखते हुए, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर हर समय मास्क पहनना होगा।
  • परीक्षार्थियों एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की जरूरत होगी।
  • उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ फोटो-पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र में जाएं।
  • ओरिजनल आईडी प्रूफ साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं होगी।
  • नकल करना, धोखा देना या किसी अन्य प्रकार का कदाचार निषिद्ध होगा।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र 2021 महत्वपूर्ण बिंदु RRB Group D Exam Important Point

  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्रों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए हैं:
  • आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार आवंटित किए जाते हैं
  • आरआरबी के पास परीक्षा केंद्रों को रद्द करने का भी अधिकार है।
  • आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्रों के विवरण का उल्लेख मौजूद होगा।

उपरोक्त नियमों को समझना व इनका पालन करना बेहद जरूरी है।