लाइव टीवी

RRB MI Exam 2021: आरआरबी का जारी हुआ नोटिफिकेशन, स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए प्रोसेस शुरू

Updated Oct 12, 2021 | 16:44 IST

RRB MI Stenographer Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने Ministerial & Isolated Categories के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और अनुवाद परीक्षा (Stenography Skill Test & Translation Test) शुरू होने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है...

Loading ...
RRB MI Steno Exam Date 2021: आरआरबी का RRB MI हुआ नोटिफिकेशन
मुख्य बातें
  • स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड
  • आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर, तिथि और समय की सूचना का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा COVID-19 से संबंधित सभी निर्देशों / दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

RRB MI Steno Exam Date 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने Ministerial & Isolated Categories के लिए स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट और अनुवाद परीक्षा (Stenography Skill Test & Translation Test) शुरू होने के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बता दें, इन परीक्षाओं के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाकर RRB MI Steno 2021 Skill Test Notice पढ़ सकते हैं।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर, तिथि और समय की सूचना का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 27 अक्टूबर 2021 से परीक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया है। उसी के लिए प्रवेश पत्र आरआरबी की सभी आधिकारिक वेबसाइटों पर परीक्षा की वास्तविक तिथि से 4 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे।

श्रेणी संख्या 13 से 29 के लिए टीचिंग स्किल टेस्ट और पफॉर्मेंट टेस्ट की तिथियां बाद में सूचित की जाएंगी। परीक्षा COVID-19 से संबंधित सभी निर्देशों / दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।

RRB MI 2021 Steno Skill Test Pattern

  • बता दें, अंग्रेजी स्टेनोग्राफी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए, जिसके लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके लिए 50 Transcription होंगे।
  • हिंदी स्टेनोग्राफी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए, जिसके लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके लिए 65 Transcription होंगे।

कृतिदेव और मंगल फ़ॉन्ट में दे सकेंगे टेस्ट

स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट का आयोजन पर्सनल कंप्यूटर पर लिया जाएगा, जिसमें एडिटिंग टूल्स और स्पेल चेक जैसी सुविधा नहीं होगी। हिंदी में कौशल परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों के दिशा-निर्देशों के तहत, कृतिदेव और मंगल फ़ॉन्ट पर्सनल कंप्यूटर पर उपलब्ध कराया जाएगा।