लाइव टीवी

RRB NTPC Result 2021: आरआरबी जल्द जारी करने जा रहा है एनटीपीसी CBT 1 रिजल्ट, rrbcdg.gov.in पर करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 26, 2021 | 16:05 IST

RRB NTPC CBT 1 Result 2021 Date: जल्द खत्म होने वाला है एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट का इंतजार, इसी माह आ सकते हैं परिणाम। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी चेक कर सकेंगे परिणाम...

Loading ...
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट-ऑफ
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द होंगे जारी, नीचे देखें कट-ऑफ के बारे में
  • पहले आएगी सीबीटी 1 फाइनल आंसर की, इसके बाद आएगा रिजल्ट
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर कर सकेंगे चेक

RRB NTPC Result 2021 Date: Railway Recruiting Board (RRB) ntpc cbt 1 final answer key को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने की ओर है, क्योंकि एक अनुमान के मुताबिक आरआरबी जल्द ही इस संबंध में नई जानकारी दे सकती है। उम्मीद है, इसी माह के अंत तक में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है, यदि ऐसा हुआ महज कुछ ही दिनों में रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

इसी माह आ सकता है रिजल्ट

Railway Recruiting Board (RRB) द्वारा इस महीने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) सीबीटी-1 2021 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। NTPC CBT-1 2021 भर्ती परीक्षा जुलाई में संपन्न हुई थी। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो रिजल्ट इसी माह जारी किया जा सकता है। हालांकि आरआरबी पर भी रिजल्ट जारी करने का दबाव है क्योंकि बोर्ड को rrb ntpc cbt 1 final answer key जारी करने के बाद, rrb ntpc cbt 1 final result जारी करना है, इसके बाद उसे ग्रुप डी भर्ती प्रोसेस को भी आगे बढ़ाना है। बता दें, ग्रुप डी में अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं।

कट ऑफ रहेगी ज्यादा

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 की कट ऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद है, क्योंकि प्रत्येक रिक्त पद के लिए 350 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए सीबीटी-1 भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 1.25 करोड़ आवेदक उपस्थित हुए थे, जो अपने परिणाम की राह देख रहे होंगे। सीबीटी -1 पास करने वाले ही आगे के राउंड के लिए पात्र होंगे। इसके बाद सीबीटी 2, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन किया जाना है।
आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ वह न्यूनतम योग्यता अंक है, जो एक उम्मीदवार को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में सिक्योर करने की जरूरत होती है।

वर्ग के अनुसार देखें संभावित कट-ऑफ

सामान्य श्रेणी के लिए RRB NTPC cut-off 70-74
ओबीसी के लिए RRB NTPC cut-off 62-65
एससी के लिए RRB NTPC cut-off 52-55
एसटी के लिए RRB NTPC cut-off 50-52
ईडब्ल्यूएस के लिए RRB NTPC cut-off 60-65

बता दें, यह संभावित कट-ऑफ है और परिणाम घोषित होने के बाद या साथ साथ अंतिम कट-ऑफ की घोषणा की जाएगी। परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार को क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा। हालांकि इस लिंक timesnowhindi.com/education पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।