लाइव टीवी

RRB NTPC Cut-Off, Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 फेज वाइज कट-ऑफ व अन्य जानकारी ऐसे करें चेक

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 15, 2022 | 10:03 IST

RRB NTPC CBT 1 Cut-Off, Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड 15 जनवरी को एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम घोषित कर देगा। उम्मीदवार यहां से फेज वाइज एक्सपेक्टेड कटऑफ व अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं...

Loading ...
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 एक्सपेक्टेड कटऑफ व अन्य जानकारी
मुख्य बातें
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट 14 जनवरी को जारी कर दिया गया है
  • जारी होने के बाद उम्मीदवार एक्सपेक्टेड कटऑफ व अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं।
  • rrbcdg.gov.in व क्षेत्रीय साइट से भी देख सकेंगे परिणाम

RRB NTPC CBT 1 Cut-off, Result 2021: Railway Recruitment Board RRB NTPC CEN 01/2019 CBT-1 Result घोषित हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in के अलावा आरआरबी की 21 क्षेत्रीय वेबसाइटों से भी परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवार, जो 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2020-21 परीक्षा (चरण -1) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यहां अपेक्षित कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।

RRB NTPC Result 2021 Declared Live: Check Direct link

जोनवाइज कटऑफ की जानकारी

कट-ऑफ क्षेत्र-वार और परीक्षा के कठिनाई स्तर के आधार पर अलग-अलग होती है। आइए नजर डालते हैं आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए अपेक्षित कट-ऑफ पर:

फेज 1 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-1)

इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 75 से 80, ओबीसी के लिए 69 से 74, ईडब्ल्यूएस के लिए 63 से 68, एससी के लिए 58 से 62 जबकि एसटी के लिए 55 से ज्यादा कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 2 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-2)

इसमें करीब 27 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 75 से 80, ओबीसी के लिए 70 से 75, ईडब्ल्यूएस के लिए 65 से 70, एससी के लिए 62 से 65 जबकि एसटी के लिए 58 से 62 से ज्यादा कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 3 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-3)

इसमें करीब 28 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें भी फेज 2 की तर​ह सामान्य वर्ग के लिए 75 से 80, ओबीसी के लिए 70 से 75, ईडब्ल्यूएस के लिए 65 से 70, एससी के लिए 62 से 65 जबकि एसटी के लिए 58 से 62 से ज्यादा कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 4 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-4)

इसमें करीब 16 लाख के आसपास उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 70 से 75, ओबीसी के लिए 65 से 70, ईडब्ल्यूएस के लिए 60 से 64, एससी के लिए 57 से 60 जबकि एसटी के लिए 55 + कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 5 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-5)

एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 लाख परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। सामान्य वर्ग के लिए 70 से 74, ओबीसी के लिए 65 से 79, ईडब्ल्यूएस के लिए 60 से 64, एससी के लिए 57 से 60 जबकि एसटी के लिए 55 + कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 6 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-6)

फेज 6 में 6 लाख के आसपास परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 65 से 70, ओबीसी के लिए 61 से 64, ईडब्ल्यूएस के लिए 56 से 60, एससी के लिए 52 से 55 जबकि एसटी के लिए 50 + कट-ऑफ जा सकता है।

फेज 7 (RRB NTPC 2020-2021 CBT Exam (Phase-7)

इस चरण में तीन लाख से कम लोगों में हिस्सा लिया। इसमें भी फेज 6 की तरह सामान्य वर्ग के लिए 65 से 70, ओबीसी के लिए 61 से 64, ईडब्ल्यूएस के लिए 56 से 60, एससी के लिए 52 से 55 जबकि एसटी के लिए 50 + कट-ऑफ जा सकता है।

नोट : अभी रिजल्ट व कटऑफ पर प्रोसेस चल रहा है।