लाइव टीवी

RRB NTPC Results 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 2021 का परिणाम जल्द, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

Updated Sep 13, 2021 | 13:31 IST

RRB NTPC Results 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 का परिणाम कभी भी जारी हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी अपडेट नहीं हुई है। ऐसे में अभ्यर्थी rrbcdg.gov.in का अवलोकन करते रहें।

Loading ...
RRB NTPC Results 2021: RRB NTPC-1 के लिए क्या है नया अपडेट (i-stock)
मुख्य बातें
  • RRB NTPC भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की और परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं।
  • उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर RRB NTPC Results और आंसर की देख सकेंगे।
  • कुल 35000 पदों पर भर्ती होनी है और कट-ऑफ भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

RRB NTPC Result 2021 Date:: जिन उम्मीदवारों ने भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत एनटीपीसी यानी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा दी थी, बता दें इस परीक्षा के आंसर-की और परिणाम को लेकर जल्द ही सूचना आ सकती है। हालांकि अनंतिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी जारी कर हो चुकी है और बोर्ड वर्तमान में सीबीटी -1 के परिणाम जारी करने से पहले इस पर उठाई गई आपत्तियों पर विचार कर रहा है। बोर्ड पहले फाइनल आंसर-की जारी करेगा और फिर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम घोषित करेगा।

How to check RRB NTPC Result 2021

जैसे ही RRB NTPC Result 2021 आएगा, अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।

परिणाम देखने के लिए उन्हें निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होगी-

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद Result नाम के कॉलम पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको संबंधित लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद क्रे​डिंशियल डालें।
  5. रिजल्ट दिखाई देने के बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

बता दें, एनटीपीसी के 35,000 पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण बोर्ड ने सात चरणों में सीबीटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। बोर्ड भर्ती के अंतिम चरण के लिए प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। फाइनल मेरिट सूची के लिए कट-ऑफ भी ज्यादा होने की उम्मीद है।

उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in है। RRB NTPC result 2021 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी, इसलिए उन्हें सुझाव दिया जाता है कि क्रेडिंशियल साथ रखें।