लाइव टीवी

UPSSSC PET Result 2021: PET आंसर-की 2021 के लिए आपत्ति दर्ज करने का लास्ट चांस, आज बंद हो जाएगी विंडो

Updated Sep 07, 2021 | 08:51 IST

UPSSSC PET Result 2021: यूपीएसएसएससी की पीईटी प्रारंभिक परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, उम्मीदवार 7 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, इसके बाद लिंक हटा दिया जाएगा।

Loading ...
UPSSSC PET Result 2021: PET आंसर-की पर आपत्ति 7 सितंबर तक (i-stock)
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग PET आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी केवल 7 सितंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • 7 सितंबर के बाद से आपत्ति दर्ज होने वाला लिंक वेबसाइट से ह​टा दिया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है।

UPSSSC PET Result 2021: यदि आपने भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की पीईटी प्रारंभिक परीक्षा 2021 में भाग लिया था, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। 28 अगस्त, 2021 को UPSSSC PET Answer Key 2021 जारी कर दी गई थी, इस परीक्षा में भाग लेने वाले यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर आपत्ति है तो सिर्फ 7 सितंबर तक की आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। हालांकि इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा, जिसके लिए आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर upsssc.gov.in जा सकते हैं।

UPSSSC PET उत्तर कुंजी 2021 और मास्टर प्रश्न पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस लिंक के जरिये आप सीधे आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Answer Key Download Link

  1. आपत्ति दर्ज करने से संबंधित नोटिफिकेशन ऐसे देखें
  2. upsssc.gov.in पर जाएं
  3. फिर 'विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2021, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें, नोटिफिकेशन खुल जाएगा।

आपत्ति दर्ज करने के लिए Objection लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको ​जन्म तिथि और रोल नंबर डालने की आवश्यकता होगी।

बता दें, सात सितंबर के बाद आपत्ति दर्ज कराने का लिंक इसकी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से हटा दिया जाएगा।

अब बारी फाइनल आंसर-की व रिजल्ट की

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जैसे ही आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा हट जाएगी, इसके बाद जल्द ही फाइनल आंसर की व पीईटी रिजल्ट 2021 जारी किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए तारीख निर्धारित नहीं है। इस परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों ने भाग लिया था, इसका आयोजन 2200 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

यह परीक्षा 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी और इस परीक्षा के लिए 25 मई 2021 से 21 जून 2021 तक आवेदन मंगाए गए थे।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के बारे में

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए साल में एक बार यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा आयोजित करता है। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक 1 वर्ष की अवधि के लिए वैध रहते हैं। उम्मीदवार UPSSSC PET उत्तर कुंजी 2021 का विश्लेषण करके अपने अंतिम अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।