लाइव टीवी

RSMSSB Fireman Result 2022: घोषित हुए आरएसएमएसएसबी फायरमैन और सहायक अग्निशमन भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Updated Apr 19, 2022 | 10:20 IST |

RSMSSB Fireman Result 2022 Sarkari Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फायरमैन और सहायक अग्निशमन अधिकारी 2021 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

Loading ...
RSMSSB Fireman 2021 Result
मुख्य बातें
  • इस भर्ती अभियान के जरिए 600 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति
  • चयनित उम्‍मीदवार फिजिकल और प्रैक्टिकल टेस्ट में होंगे शामिल
  • बोर्ड इससे पहले प्रोविजनल आंसर की कर चुका है जारी

RSMSSB Fireman 2021 Result: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से फायरमैन और सहायक अग्निशमन अधिकारी 2021 भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं। इसकी घोषणा RSMSSB की ओर से 18 अप्रैल 2022 यानि आज की गई। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध है। उम्‍मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल और प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने परिणाम के साथ चयनित उम्‍मीदवारों की कट ऑफ लिस्‍ट भी जारी की है। जिसमें उम्‍मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। रिजल्‍ट पीडीएफ फॉरमेट में जारी किए गए हैं। वहीं कट ऑफ अलग अलग श्रेणियों के आधार पर है। 

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 

  • फायरमैन और सहायक अग्निशमन भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर  जाएं। 
  • यहां नवीनतम समाचार अनुभाग पर जाएं। 
  • फायरमैन 2021 शारीरिक और व्यावहारिक परीक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची' या 'सहायक अग्निशमन अधिकारी 2021: शारीरिक और व्यावहारिक परीक्षण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची' के तहत दिए गए 'डाउनलोड' लिंक पर क्लिक करें।
  • राजस्थान फायरमैन रिजल्ट का पीडीएफ दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें। 
  • चयनित उम्मीदवार अपने रोल नंबर जांचें और इसकी कॉपी का प्रिंटआउट रख लें। 

Check direct link to download pdf

जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती 
शारीरिक और व्यावहारिक परीक्षा के लिए बोर्ड ने कुल पदों की संख्‍या के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को चुना है। यह भर्ती अभियान के जरिए कुल 629 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से 600 रिक्तियां फायरमैन के पदों के लिए और 29 रिक्तियां सहायक अग्निशमन अधिकारी के पदों के लिए हैं।
पिछले महीने RSMSSB ने लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थी।