लाइव टीवी

UPTET 2022 Notification: इस साल होने वाली यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द, जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न व संपूर्ण जानकारी

Updated Apr 18, 2022 | 15:38 IST

UPTET Notification 2022 Date: इस बार उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, यूपीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योग्य और इच्छुक यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे...

Loading ...
इस साल होने वाली यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द (i-stock)
मुख्य बातें
  • ​यूपी टीईटी 2022 के लिए जल्द आने वाला है नोटिफिकेशन
  • यूपीटेट परीक्षा 2022 के लिए जानें आवेदन का तरीका
  • दो भागों में होगा पेपर, देखें कैसे कर सकेंगे अप्लाई

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test 2022 Notification Date Link: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर जल्द ही आने वाली है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीटईटी 2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सकेगा। बता दें, यूपीटीईटी परीक्षा 2021 पेपर लीक होने के कारण 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई थी, जबकि परिणाम अभी 8 अप्रेल को जारी किए थे।

Uptet 2022 notification latest news

यूपीटीईटी परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। जो उम्मीदवार पिछली बार यूपीटीईटी परीक्षा हेतु अप्लाई के लिए किसी कारणवश चूक गए थे, वे इस बार चौकन्ने रहे। यहां देखें आसान स्टेप्स? जिनकी मदद से आप रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे

Uptet 2022 Eligibility - शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक। साथ ही DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप यूपीबीईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीटीईटी 2022 के पुराने नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

Uptet 2022 Exam Pattern - यूपीटीईटी 2022 पेपर पैटर्न

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, यूपी टीईटी 2022 के लिए दो पेपर आयोजित करता है। पहला पेपर उन लोगों के लिए होगा, जो कक्षा 1 से 5 पढ़ाना चाहते हैं। जबकि दूसरा पेपर उन लोगों के लिए होगा, जो प्राथमिक स्तर पर 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं ऐसे उम्मीदवार जो प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठना होगा।

Also Read - जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट जल्द, देखें एडमिट कार्ड तिथि

Uptet 2022 Application Fee - आवेदन शुल्क

यूपीटीईटी परीक्षा दो भागों में होती है और दोनों का शुल्क अलग अलग होता है। पेपर-1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये होता है, जबकि एससी, एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये होता है। वहीं पेपर-2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये होता है, एससी, एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपये होता है। बता दें, शुल्क में बदलाव भी हो सकता है।

Uptet 2022 How to Apply - ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP TET 2022 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, फॉर्म भरने के बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका यूपीटीईटी 2022 आवेदन फॉर्म जमा कर लिया जाएगा।

बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने अभी यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही यूपीटीईटी 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Also Read - सीजी व्यापम पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी