लाइव टीवी

RSMSSB Forest Guard exam 2022: जारी हो गई नई परीक्षा तिथि, जानें ​अब कब होगी राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 18, 2022 | 07:24 IST

RSMSSB Forest Guard Exam Date 2022 : राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए बड़ा अपडेट जारी हुआ है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए परीक्षा कार्यक्रम को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।

Loading ...
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022
मुख्य बातें
  • राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के​ लिए नया अपडेट जारी हो गया है।
  • अब इस परीक्षा को आयोजन दिसंबर में किया जाएगा।
  • इस भर्ती के तहत 1128 पदों को भरा जाएगा।

Rajasthan Staff Selection Board, Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Forest Guard Exam 2022 के लिए नई परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए परीक्षा कार्यक्रम को rsmssb.rajasthan.gov.in के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। बता दें, इससे पहले राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 12, 13 नवंबर के लिए निर्धारित था, लेकिन एक पेपर लीक हो जाने के कारण पेपर को रद्द करना पड़ा था, तब से उम्मीदवार नई परीक्षा​ तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।

11 दिसंबर को दो पाली में होगी परीक्षा

अधिकारियों ने फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी करने के संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है और यह परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों - सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी। RSMSSB Forest Guard Exam का आयोजन सुबह में 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा 12 और 13 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा की पहली पाली के बाद एक पेपर लीक होने के कारण, राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने और नई तारीखें जारी करने का फैसला किया।

Rajasthan Forest Guard New Exam Date

परीक्षा तिथि 11 दिसंबर, 2022
शिफ्ट

मॉर्निंग शिफ्ट - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे

शाम की शिफ्ट - दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक


RSMSSB Forest Guard Exam Schedule Notice

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 1128 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 1047 फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए हैं और 87 फॉरेस्टर के पद के लिए हैं।

11 दिसंबर, 2022 को परीक्षा का आयोजन होने के बाद उम्मीदवार आंसर की का इंतजार करेंगे, जो कि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। RSMSSB पहले अस्थाई आंसर की जारी करेगा, इसके बाद परीक्षार्थियों को आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का मौका देगा। इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही RSMSSB Forest Guard परीक्षा 2022 की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।