लाइव टीवी

UPSC Result 2022 Toppers: जारी हुई यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल मेरिट लिस्ट, देखें किसने किया टॉप

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 18, 2022 | 09:25 IST

UPSC NDA, NA Final Result 2022 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल रिजल्ट 2022 जारी किया है। यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2022 को upsc.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकता है, बता दें, उम्मीदवार यहां से टॉपर्स लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। टॉप 3 में से दो महिलाओं ने स्थान पाया है।

Loading ...
UPSC NDA, NA Final Result 2022 Toppers List
मुख्य बातें
  • यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है।
  • उम्मीदवार यहां से रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी देख सकते हैं।
  • टॉप 3 में से दो महिलाओं ने पाया स्थान

Union Public Service Commission, UPSC NDA, NA Final Result 2022 जारी कर दिया गया है। इन परिणामों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा सकता है, रुबिन सिंह ने UPSC NDA, NA 2022 फाइनल रिजल्ट में टॉप किया है। उम्मीदवार यहां से पूरी टॉपर्स लिस्ट चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल रिजल्ट 17 नवंबर की शाम को जारी किया गया। 

ऐसे चेक करें यूपीएससी एनडीए, एनए फाइनल रिजल्ट

  • UPSC NDA, NA Final Result 2022 देखने के लिए upsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर इस नाम से टेक्स्ट मिलेगा - Final Result - National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2022
  • इस पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इन रिजल्ट्स को देखने के लिए क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं होती है।

UPSC NDA, NA 2022 Final Result जारी होने के बाद उम्मीदवार टॉपर्स लिस्ट इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, बता दें, Rubin Singh ने इस परीक्षा में टॉप किया है, बाकी लिस्ट यहां से देखें। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी 2022 भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है।

रैंक  कैंडिडेट
1 Rubin Singh
2 Anushka Anil Borde
3 Vaishnavi Gorde
4 Aditya Vasu Rana
5 Sourya Ray
6 Ishant Kothiyal
7 Akash Kumar
8 Gaurav Singh
9 Aayush Sharma
10 Adarsh Rai

UPSC merit list of toppers – Complete list

यूपीएससी ने कहा है कि मेरिट लिस्ट के लिए मेडिकल परीक्षा के नतीजों को ध्यान में नहीं रखा गया है। UPSC ने 10 अप्रैल, 2022 को UPSC NDA, NA 2022 परीक्षा आयोजित की थी।