लाइव टीवी

SBI Apprentice Admit Card 2021: 6100 पदों पर भर्ती के लिए एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, यह रहा लिंक

Updated Sep 07, 2021 | 10:18 IST

SBI Apprentice Admit Card 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार sbi.co.in या नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
SBI Apprentice Admit Card: SBI अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
  • यह परीक्षा 20 सितंबर को ​होगी, नोटिफिकेशन के तहत कुल 6100 सीटों पर भर्ती की जाएगी।
  • उम्मीदवार संबंधित अन्य जानकारी के लिए sbi.co.in पर जा सकते हैं।

SBI Apprentice Admit Card 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो नीचे दिए लिंक से या फिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से SBI Apprentice Admit Card 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

6100 पदों पर होनी है भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के 6100 सीटों के लिए विज्ञापन निकाला था। इसी संबंध में SBI Apprentice Admit Card 2021 जारी किया गया है। ज्ञात हो, अप्रेंटिसशिप के 6100 सीटों के लिए 6 जुलाई 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो कि 26 जुलाई, 2021 तक चली थी।

How to check SBI Apprentice Admit Card 2021

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिसशिप के 6100 सीटों के लिए जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें-

  1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर दिए Current Opening पर क्लिक करें।
  3. अब Advertisement No. CRPD/APPR/2021-22/10 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Download Exam Call Letter पर क्लिक करें।
  5. फिर Login Credential भरें।

SBI Apprentice Admit Card 2021 download link

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर महीने में ही होगा। प्रशिक्षण एक वर्ष की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षुओं को प्रति माह 15,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।