लाइव टीवी

SBI PO Prelims Result 2021: घोषित हुए एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम, sbi.co.in पर करें चेक

Updated Dec 15, 2021 | 14:46 IST

SBI PO Prelims Result 2021: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2021 बीते शाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार SBI PO Result अब आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है...

Loading ...
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 जारी (i-stock)
मुख्य बातें
  • एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 जारी
  • 14 दिसंबर की शाम जारी किया गया रिजल्ट
  • उम्मीदवार sbi.co.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं  

SBI PO Prelims Result 2021: State Bank of India, Probationary Officer or SBI BO Prelims Result 2021 की घोषणा की जा चुकी है। यह परिणाम 14 दिसंबर को जारी किए गए। जो उम्मीदवार 20, 21 और 27 नवंबर, 2021 को विभिन्न स्लॉट में प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे इसे अब आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2056 PO पदों की भर्ती का पहला चरण है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस साल लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने इस रिक्ति के लिए आवेदन किया था। जो लोग इस दौर में योग्यता हासिल करते हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जिसकी तिथि अभी एसबीआई द्वारा घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही एलान की जा सकती है।

एसबीआई पीओ परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। वे सीधे लिंक के साथ इसे कैसे जांचें, इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें-

How to check SBI PO Prelims Result 2021

  1. उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक के करियर पोर्टल - sbi.co.in पर जाएं
  2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'Recruitment of Probationary Officers, Marks Secured by the Candidate'
  3. लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर/पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. प्रारंभिक परीक्षा के लिए आपका एसबीआई पीओ परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करने के साथ प्रिंट करवा लेें

Direct link for SBI PO Prelims Result 2021

चूंकि SBI PO Prelims Results 2021 बीती शाम घोषित किया जा चुका है इसलिए उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि SBI PO Mains admit card भी जल्द ही जारी होने की संभावना है। इस कॉल लेटर के साथ ही मेंस परीक्षा की तारीख भी जारी की जाएगी। अधिक अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर नजर बनाए रहें।