लाइव टीवी

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ने जारी किया नया नोटिफिकेशन, एसबीआई भर्ती के लिए 31 मार्च तक यहां करें अप्लाई

Updated Mar 10, 2022 | 05:55 IST

SBI Bharti 2022: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 रखी गई है।

Loading ...
एसबीआई भर्ती 2022
मुख्य बातें
  • भारतीय स्टेट बैंक की ओर से खाली पदों पर निकाली गई वैकेंसी।
  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर करना होगा आवेदन।
  • अधिकतम आयु सीमा 55 साल, यहां जानिए अन्य विवरण।

SBI Vacancy Job Recruitment 2022: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसर पद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की ओर से स्टेट बैंक ने अलग अलग मानक तय किए हैं जिन्हें क्वालीफाई करके ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

SBI भर्ती 2022 के लिए जरूरी योग्यता:

एसबीआई के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री धारक होना चाहिए। इसके अलावा डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी अफसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल निर्धारित है।

Also Read: Bihar Board BSEB 10th Answer Key 2022: जारी हुई बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की आंसर-की , ऐसे करें डाउनलोड

SBI के इन पदों पर होनी है भर्ती:

एसबीआई की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर के 1 पद, चीफ टेक्नोलॉजी अफसर के 1 पद और डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Also Read: UP Board Exam Date Sheet 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

SBI में जॉब के लिए ऐसे करें आवेदन:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार sbi.co.in पर 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।