लाइव टीवी

Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी होगा असम बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट, मुख्यमंत्री मे दी जानकारी

Updated Jun 05, 2022 | 09:29 IST

Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2022 Date and Time: असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। 10वीं कक्षा के परिणाम 7 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जारी किए जाएगें। फिलहाल रिजल्ट के समय को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Loading ...
Assam HSLC Result 2022 (Photo-iStock)
मुख्य बातें
  • एसईबीए के 10वीं कक्षा का रिजल्ट 7 जून को जारी किया जाएगा। 
  • रिजल्ट के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं।
  • छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

Assam HSLC Result 2022 Date: असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने HSLC यानी 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों को 7 जून को जारी करेगा। छात्र अपना परिणाम SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, 'हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का रिजल्ट 7 जून को जारी किया जाएगा।'

इस तरह एसईबीए के 10वीं कक्षा का रिजल्ट करें चेक-

  1. स्टेप 1 असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  2. स्टेप 2 होमपेज पर 'SEBA HSLC result 2022′ लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3 इसके बाद लोग इन क्रेडिएंशल भरें।
  4. स्टेप 4 सबमिट का बटन दबाएं।
  5. स्टेप 5 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. स्टेप 6 भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

Maharashtra Board SSC Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार होने जा रहा खत्म, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) या कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही प्रैक्टिकल 4 से 5 मार्च, 2022 के बीच आयोजित किए गए थे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी। सुबह के सत्र में छात्रों को 10 मिनट पढ़ने का समय सुबह 8:50 से 9 बजे तक और दोपहर में 1:20 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा देनी थी।

साल 2021 में  SEBA ने सरकारी समिति की ओर से सुझाई गई मूल्यांकन पद्धति के अनुसार 2021 की HSLC और असम उच्च मदरसा (AHM) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए थे, क्योंकि बोर्ड परीक्षा महामारी की स्थिति के कारण रद्द कर दी गई थी।