लाइव टीवी

UPSC CDS 2 Result: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट, देखें upsc.gov.in डायरेक्ट लिंक

Updated Jun 05, 2022 | 00:27 IST

UPSC CDS 2 Result 2021 Released on upsc.gov.in: यूपीएससी ने सीडीएस 2 रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी ने अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर घोषित किया है। उम्मीदवार नीचे डायरेक्ट लिंक से अब सीडीएस 2 योग्य उम्मीदवारों के नाम वार परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
UPSC CDS 2 Result
मुख्य बातें
  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सीडीएस 2 का रिजल्ट जारी।
  • होम पेज पर, 'संयुक्त रक्षा सेवा - 2 लिखित परीक्षा परिणाम 2021' वाले लिंक को करें क्लिक।
  • यहां चेक करें यूपीएससी सीडीएस 2 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड डायरेक्ट लिंक।

UPSC CDS 2 Result 2021 out: संघ लोक सेवा आयोग, संयुक्त रक्षा सेवा या यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2021, 3 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। आयोग ने अब यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा के 'अंतिम परिणाम' जारी कर दिए हैं। इसके लिए उम्मीदवार अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in की मदद से देख सकते हैं।

यूपीएससी का घोषित परिणाम उन उम्मीदवारों के लिए हैं जिन्होंने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित आयोग और एसएसबी इंटरव्यू के साथ आयोजित सीडीएस 2 परीक्षा के परिणामों के आधार पर क्वालीफाई किया है। भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और भारतीय नौसेना अकादमी, केरल और वायु सेना अकादमी हैदराबाद में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, मिला ये अपडेट

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नाम के अनुसार UPSC CDS 2 परिणाम में कई संस्थानों के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट है। सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया यहां दी गई है। उसी के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे साझा किया गया है।

UPSC IES, ISS Admit Card 2022: यूपीएससी ने इन परीक्षा के जारी किए एडमिट कार्ड, इस डायरेक्‍ट लिंक से करें डाउनलोड

यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2021: कैसे डाउनलोड करें

  1. उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, 'संयुक्त रक्षा सेवा - 2 लिखित परीक्षा परिणाम 2021' वाले लिंक पर क्लिक करें। (डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है)
  3. पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  4. योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए इसे स्क्रॉल करें।
  5. अगर आवश्यक हो तो उम्मीदवार पीडीएफ की कॉपी डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट लिंक: UPSC CDS 2 Final Result 2021 Direct link

अधिकारी प्रशिक्षण एकेडमी, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2, 2021 के लिए ओटीए के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ भी देख सकते हैं और ज्यादा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।