लाइव टीवी

SSC CGL Notification 2022: वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन यहां करें चेक, एसएससी सीजीएल आवेदन प्रक्रिया शुरू

Updated Sep 17, 2022 | 22:54 IST

SSC CGL Notification 2022: एसएससी सीजीएल की नई अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन 17 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया गया है। SSC संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। SSC CGL 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोग ssc.nic.in पर 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
SSC CGL 2022 Notification 2022
मुख्य बातें
  • एसएससी सीजीएल की आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर शुरू।
  • कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी किया गया है नोटिफिकेशन।
  • SSC CGL को लेकर यहां चेक करें सभी जरूरी डेट्स, नोटिफिकेशन लिंक और अन्य विवरण।

SSC CGL Notification 2022 Dates Released: एसएससी सीजीएल या कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्तरीय स्नातक परीक्षा 2022 अधिसूचना आखिरकार आज, 17 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर, 2022 को रात 11 बजे तक है। रात 11 बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SSC CGL 2022 पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18-20 वर्ष और अधिकतम 30-32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार अधिक विवरण के लिए यहां दिए गए अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से आयु सीमा और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन लिंक: SSC CGL 2022 Notification Direct Link

एसएससी सीजीएल 2022 की आवेदन प्रक्रिया की जरूरी डेट्स:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट- 17 सितंबर 2022 
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट - 08 अक्टूबर 2022
आवेदन की रशीद प्राप्त करने की लास्ट डेट - 08 अक्टूबर 2022 (23:00)
ऑफलाइन आवेदन फीस चालान जनरेट करने की लास्ट डेट- 08 अक्टूबर 2022 (23:00)
ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कराने की लास्ट डेट- 09 अक्टूबर 2022 (23:00)
चालान की मदद से फीस जमा की लास्ट डेट -10 अक्टूबर 2022
एसएससी सीजीएल टियर-I एग्जाम की संभावित डेट - दिसंबर 2022

Also Read: UGC NET Phase 3 Dates: तीसरे चरण के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, देखें ugcnet.nta.nic.in पर जारी नोटिस

SSC CGL 2022: अप्लाई करने के स्टेप्स

  1. वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक करें।
  3. पहले लॉग इन करें और फिर फॉर्म भरें।
  4. जरूरत पड़ने पर फीस भुगतान करें।
  5. फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करने के बाद एक कॉपी का प्रिंट निकाल लें।

किसी भी गलती से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले एक बार पूरे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।