लाइव टीवी

SSC Head Constable Bharti 2022: दिल्ली पुलिस में एसएससी हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें पूरा डिटेल

Updated Jul 09, 2022 | 11:08 IST

SSC Delhi Police Head Constable Exam 2022: दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में एसएससी हेड कांस्टेबल का पंजीकरण शुरू। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
एसएससी हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन
मुख्य बातें
  • कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन।
  • एसएससी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई से हो चुकी है शुरू।
  • दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए कराया जाएगा एग्जाम, यहां चेक करें विवरण।

SSC Constable Bharti Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन में एसएससी हेड कांस्टेबल जारी किया है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में हेड कांस्टेबल, सहायक वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ) / टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 जुलाई को शुरू हो गई है और 29 जुलाई, 2022 को खत्म होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 857 पदों को भरेगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण को यहां पर चेक कर सकते हैं।

यहां देखें नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक: SSC Detailed Notification here

जरूरी डेट्स:

आवेदन की प्रारंभिक डेट: 8 जुलाई, 2022
आवेदन की लास्ट डेट: 29 जुलाई, 2022
फीस भुगतान की लास्ट डेट: 30 जुलाई, 2022
आवेदन फॉर्म सुधार और सुधार फीस केऑनलाइन भुगतान विंडो की डेट: 2 अगस्त, 2022
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की अनुसूची: अक्टूबर 2022

NEET UG 2022: नीट यूजी एडमिट कार्ड इस डेट को neet.nta.nic.in पर होगा जारी, यहां चेक करें विवरण

एसएससी कांस्टबेल भर्ती वैकेंसी का विवरण:

हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) - पुरुष: 573 पद
हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) - महिला: 284 पद

पात्रता के मापदंड: उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। या मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

JEE Main Result 2022: क्या आज नहीं आएगा jeemain.nta.nic.in सेशन 1 रिजल्ट, जेईई मेन परिणाम पर नया अपडेट

आवेदन फीस: आवेदन फीस 100/- रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।